Advertisment

CG Illigal Dhan Kharidi 2025: छत्तीसगढ़ में अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

CG Illigal Dhan Kharidi 2025 : सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन ने अवैध धान परिवहन करते दो ट्रैक्टर जब्त किए। तहसीलदार कोमल साहू की मौजूदगी में कार्रवाई, बिना अनुमति परिवहन पर सख्ती।

author-image
Shashank Kumar
CG Illigal Dhan Kharidi Transportation 2025

CG Illigal Dhan Kharidi Transportation 2025

हाइलाइट्स 

  • सरिया क्षेत्र में दो ट्रैक्टर धान जब्त
  • तहसीलदार कोमल साहू ने की कार्रवाई
  • अवैध परिवहन पर प्रशासन की सख्ती
Advertisment

CG Illigal Dhan Kharidi Transportation 2025: छत्तीसगढ़ में इस साल की धान खरीदी प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही अवैध धान परिवहन की कोशिशें तेज हो गई हैं। लेकिन प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। मंगलवार को तहसीलदार और मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने सरिया क्षेत्र में छापेमारी करते हुए दो ट्रैक्टरों से अवैध रूप से परिवहन हो रहे धान को जब्त किया।

अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए दोनों ट्रैक्टर चालकों ने धान परिवहन के लिए आवश्यक दस्तावेज और अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं किए। इसके बाद तहसीलदार कोमल साहू की मौजूदगी में दोनों ट्रैक्टरों को सरिया थाना के सुपुर्द किया गया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी 

मंडी विभाग और प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खरीदी पंजीयन या अनुमति के बिना धान का परिवहन या खरीदी पूरी तरह प्रतिबंधित है। अधिकारी अब लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रहे हैं ताकि कोई भी व्यक्ति अवैध तरीके से धान का लेन-देन न कर सके।

Advertisment

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में इस तरह की किसी भी अनियमितता या अवैध गतिविधि में शामिल पाए जाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मंडी विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे केवल पंजीकृत खरीदी केंद्रों में ही धान बेचें ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

ये भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में अब हर व्यापारी को लेना होगा लाइसेंस: गुमटी, ठेले, ऑटो, मिनी ट्रक से व्यापार करने वालों के लिए भी अनिवार्य

धान खरीदी सीजन से पहले बढ़ी निगरानी 

धान खरीदी शुरू होने से पहले जिला प्रशासन ने सभी तहसील स्तर पर विशेष निगरानी दल गठित किए हैं। इन टीमों को सीमावर्ती इलाकों, मंडी क्षेत्रों और प्रमुख सड़कों पर गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, अवैध परिवहन रोकने के लिए सीसीटीवी और चौकियों की निगरानी भी बढ़ाई जा रही है। सरकार का कहना है कि धान खरीदी पारदर्शी और सुचारू रूप से हो, इसके लिए सभी जिलों में कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

Advertisment

ये भी पढ़ें:  CG Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की बैठक 14 नवंबर को.. धान खरीदी, गौरव दिवस और शीतकालीन सत्र पर अहम चर्चा की संभावना

Sarangarh Bilaigarh News Paddy Seizure Mandi Department Action Komal Sahu Tehsildar Illegal Paddy Transportation Chhattisgarh Paddy Procurement 2025 Chhattisgarh Administration
Advertisment
चैनल से जुड़ें