Advertisment

छत्‍तीसगढ़ में सार्वजनकि अवकाश: छात्रों, कर्मचारियों को मिलेगी 10 अप्रैल की छुट्टी, जानें और कितने मिलेंगे हॉलिडे

Chhattisgarh CG April 2025 Holiday Calendar List Update; छत्‍तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाशों को लेकर कैलेंडर जारी हो गया है। इसके तहत अप्रैल 2025 में छात्रों और कर्मचारियों के लिए कई सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

author-image
Sanjeet Kumar
CG Holiday List 2025

CG Holiday List 2025

CG Holiday List 2025: छत्‍तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाशों को लेकर कैलेंडर जारी हो गया है। इसके तहत अप्रैल 2025 में छात्रों और कर्मचारियों के लिए कई सार्वजनिक अवकाश घोषित (CG Holiday List 2025) किया गया है। इस साल गर्मी की छुट्टी के लिए प्‍लान कर रहे हैं तो इन छुट्टियों का शेड्यूल मिलाकर कुछ दिन का अवकाश लेकर फैमिली ट्रिप पर भी जा सकते हैं।

Advertisment

जारी शेड्यूल के अनुसार अप्रैल 2025 में अलग-अलग तारीखों में अवकाश रहेंगे। हाल ही में आने वाली छुट्टी महावीर जयंती पर मिलने वाली है। 10 अप्रैल को भगवान महावीर की जयंती धूमधाम से पूरे देश में मनाई जाएगी। इसी तरह प्रदेश में भी कई बड़े आयोजन होंगे। इसको लेकर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

बैंक और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

महावीर जयंती पर 10 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित (CG Holiday List 2025) किया गया है। 10 अप्रैल 2025 (गुरुवार) को भगवान महावीर जयंती के मौके पर स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे। यह जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्मदिवस है, जो चैत्र महीने के 13वें दिन मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ का ये फल है खास, गर्मियों में सेहत का ऐसे रखता है ख्याल

Advertisment

अब जानते हैं अप्रैल 2025 में प्रमुख छुट्टियां

रविवार की छुट्टियां: 13 अप्रैल (दूसरा रविवार)। 20 अप्रैल (तीसरा रविवार)। 27 अप्रैल (चौथा रविवार)

ऐच्छिक अवकाश: 11 अप्रैल (शुक्रवार) – हाटकेश्वर जयंती। 12 अप्रैल (शनिवार) – धरती पूजा (खद्दी पर्व)। 14 अप्रैल (सोमवार) – बाबू जगजीवन (CG Holiday List 2025) राम जयंती। 18 अप्रैल (शुक्रवार) – गुड फ्राइडे (ईसाई त्योहार)। 24 अप्रैल (गुरुवार) – श्रीमद् वल्लभाचार्य जयंती। 25 अप्रैल (शुक्रवार) – सेन जयंती। 30 अप्रैल (बुधवार) – परशुराम जयंती। 2 मई (शुक्रवार) – शंकराचार्य जयंती। 29 मई गुरुवार छत्रसाल जयंती/महाराणा प्रताप जयंती। 4 जून बुधवार महेश नवमी। 24 जून मंगलवार वीरांगना  दुर्गावती बलिदान दिवस। 27 जून शुक्रवार रथयात्रा। 19 जुलाई शनिवार डॉ. खूबचंद बघेल जयंती।

ये खबर भी पढ़ें: CG शिक्षा विभाग में हड़कंप: इन कर्मचारियों पर एक्‍शन; मंडराया बड़ा आर्थिक संकट, जानें क्‍या है पूरा मामला

Advertisment
CG Holiday 2025 CG Public Holiday Mahavir Jayanti
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें