Advertisment

CG Crime News: हिस्ट्रीशीटर तोमर भाइयों पर पुलिस का शिकंजा, रोहित तोमर की पत्नी अरेस्ट, 3 लाख उधार देकर मांगे 10 लाख

Chhattisgarh Raipur History Sheeter Brothers Case Update: रोहित सिंह तोमर के खिलाफ पुलिस शिकंजा कसती जा रही है। पुलिस ने मंगलवार, 15 जुलाई को रोहित तोमर की पत्नी भावना तोमर को गिरफ्तार कर लिया

author-image
BP Shrivastava
CG History-Sheeter

CG History-Sheeter

Chhattisgarh Raipur History Sheeter Brothers Case Update: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के मामलों में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर वीरेन्द्र सिंह तोमर और उसका भाई रोहित सिंह तोमर के खिलाफ पुलिस शिकंजा कसती जा रही है। पुलिस ने मंगलवार, 15 जुलाई को रोहित तोमर की पत्नी भावना तोमर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस भावना तोमर से पूछताछ कर रोहित और वीरेन्द्र तोमर के बारे में जानकारी जुटाएगी। पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में चल रहा है।

Advertisment

3 लाख रुपए देकर 15 लाख की कार गिरवी रखी

जानकारी के मुताबिक भावना तोमर, शुभकामना वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड की संचालक थी। वह कंपनी के नाम से जमीन का कारोबार करती थी। भावना पर आरोप है कि उसने 3 लाख रुपए की उधारी देकर एक जगुआर कार (कीमत करीब 15 लाख रुपए) गिरवी रखी। पीड़ित से 5 लाख वसूलने के बावजूद भी 10 लाख की मांग करती रही।

पुलिस ने मंगलवार को आरोपी से एक जगुआर कार, 2 मोबाइल और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। बताते हैं रायपुर पुलिस ने इनपुट के आधार पर भावना तोमर को गिरफ्तार किया। जानकारी मिली थी कि भावना पति रोहित तोमर के संपर्क में है। पुलिस तोमर ब्रदर्स की तलाश कर रही है।

आरोपियों को 18 अगस्त तक हाजिर होने का समय

जानकारी के अनुसार, वीरेन्द्र सिंह तोमर एवं रोहित सिंह तोमर पर जान से मारने की धमकी और ब्लैकमेल करके मूल कर्ज राशि से कई गुना ज्यादा ब्याज वसूलने के आरोप हैं। इन हिस्ट्रीशीटर भाइयों पर पुलिस ने सात केस दर्ज किए हैं। पुलिस के आवेदन के बाद कोर्ट ने दोनों भाइयों को 18 अगस्त तक उपस्थित होने के आदेश दिए हैं। इससे पहले दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था, लेकिन मौजूद नहीं हुए।

Advertisment

कोर्ट का उक्त आदेश पुलिस द्वारा आरोपियों की प्रॉपर्टी को कुर्क कराने जारी दस्तावेजी कार्रवाई करने की दिशा में एक और कदम है। इससे पहले पुलिस दोनों की गिरफ्तारी पर 5-5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर चुकी है।

[caption id="attachment_858739" align="alignnone" width="918"]publive-image हिस्ट्रीशीटर वीरेन्द्र सिंह तोमर और उसका भाई रोहित सिंह तोमर।[/caption]

दो शिकायतें पहुंची पुलिस के पास

पुलिस के मुताबिक पुरानी बस्ती थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ दो और गंभीर शिकायतें पहुंची हैं। दोनों मामले कर्जदारों से कई गुना ज्यादा रकम वसूलने के बाद धमकी देने और जान से मारने की धमकी देने के हैं।

Advertisment

पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि आरोपियों के पास उनकी जमीन के दस्तावेज और कोरे चेक हैं। जिन्हें वे लौटा नहीं रहे थे, बल्कि और रकम की मांग कर रहे हैं। साथ ही प्रॉपर्टी पर कब्जा करने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ितों ने बताया कि जून में आरोपियों के घर पुलिस की जांच के बाद वे हिम्मत करके थाने पहुंचे हैं। दोनों आरोपी जून से ही फरार हैं।

टीआई पुरानी बस्ती के अनुसार शिकायतों की जांच की जा रही है। दस्तावेजी और तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फिर और अपराध आरोपियों के खिलाफ दर्ज किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: CG CBI Raid: NMC ने नवा रायपुर के रावतपुरा मेडिकल कॉलेज में नए सत्र के एडमिशन किए बैन

Advertisment

सीएसपी ने आरोपियों के घर पर चस्पा किए वारंट

सीएसपी पुरानी बस्ती राजेश देवांगन खुद आरोपियों के घर साई विला भाठागांव में गिरफ्तारी वारंट लेकर पहुंचे थे। हालांकि पुलिस टीम को आरोपी घर में नहीं मिले। तब आरोपियों के रिश्तेदारों को गिरफ्तारी वारंट के बारे में बताया गया। आरोपियों के घर पर वारंट चस्पा करने के बाद पुलिस टीम लौटी थी। सोमवार को कोर्ट को पुलिस ने वारंट की तामीली और आरोपियों द्वारा पुलिस पूछताछ से बचने खुद को छिपा होने के बारे में जानकारी दी। इसके बाद तोमर बंधुओं के खिलाफ कोर्ट ने उद्घोषणा जारी करते हुए 18 अगस्त तक हाजिर होने का समय दिया।

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

CG Vyapam Rules 2025: PWD सब-इंजीनियर भर्ती परीक्षा में नकल रोकने नए नियम बने, जानें अब क्या-क्या रहेगा बैन

CG Vyapam Rules 2025

CG Vyapam Rules 2025: छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने PWD सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा में नकल रोकने के लिए नए नियम बनाए हैं। अब 20 जुलाई को होने वाली परीक्षा नई गाइडलाइन के तहत आयोजित कराई जाएगी। व्यापमं ने इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

raipur news chhattisgarh news CG news History sheeter Tomar bhai CG History-Sheeter
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें