Advertisment

CG Holiday List 2026 : छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी की 2026 की छुट्टियों की सूची, नए साल में कर्मचारियों को 107 दिन का अवकाश

CG Govt. Holiday List 2026 : छत्तीसगढ़ सरकार ने साल 2026 के लिए छुट्टियों की सूची जारी कर दी है। जानें पूरी छुट्टियों की डिटेल्स।

author-image
Shashank Kumar
CG Govt. Holiday List 2026

CG Govt. Holiday List 2026

हाइलाइट्स 

  • 2026 में कुल 107 दिन की छुट्टियाँ
  • महाशिवरात्रि-दीवाली रविवार को पड़ेगी
  • कर्मचारियों में छुट्टियों को लेकर उत्साह
Advertisment

CG Govt. Holiday List 2026 : नए साल 2026 में छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ने आगामी वर्ष की सार्वजनिक और ऐच्छिक छुट्टियों की सूची राजपत्र (Gazette) में प्रकाशित कर दी है। इस बार कर्मचारियों को कुल 107 दिनों की छुट्टियाँ मिलने जा रही हैं, जिसमें त्योहारों, विशेष अवसरों और साप्ताहिक अवकाश शामिल हैं।

18 सार्वजनिक, 28 सामान्य और 61 ऐच्छिक अवकाश

https://twitter.com/BansalNews_/status/1986784142751908281

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 18 सार्वजनिक अवकाश, 28 सामान्य अवकाश, और 61 ऐच्छिक अवकाश घोषित किए गए हैं। ये छुट्टियाँ राज्य के सभी शासकीय कार्यालयों, विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में लागू रहेंगी। छुट्टियों की यह सूची पहले से जारी की गई है ताकि सभी विभाग अपने कार्य की योजना पहले से बना सकें।

सरकार द्वारा जारी सूची में बताया गया है कि वर्ष 2026 में कुछ प्रमुख त्योहार रविवार को पड़ रहे हैं। महाशिवरात्रि और दिवाली दोनों ही रविवार को आने के कारण इन पर कर्मचारियों को अलग से छुट्टी का लाभ नहीं मिलेगा। हालांकि इसके अलावा कई ऐसे अवसर हैं जिन पर लगातार तीन से चार दिन की छुट्टियाँ बनने की संभावना है।

Advertisment

CG Govt. Holiday List 2026 -1CG Govt. Holiday List 2026 -1CG Govt. Holiday List 2026 -2CG Govt. Holiday List 2026CG Govt. Holiday List 2026 -3CG Govt. Holiday List 2026 -3

ये भी पढ़ें:  बिलासपुर में कोचिंग सेंटर के स्टाफ की सरेराह गुंडागर्दी: पम्पलेट बांट रहे ट्यूटर को पीटा, पत्नी से भी की अभद्रता

कर्मचारियों में उत्साह, शिक्षकों को भी राहत

इस सूची के जारी होने के बाद सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों में उत्साह का माहौल है। विशेषकर गर्मी और सर्दी के महीनों में मिलने वाले त्योहारों के अवकाश से स्कूल-कॉलेज के शिक्षकों को भी राहत मिलेगी। वहीं दफ्तरों में कार्यभार को देखते हुए अधिकारी छुट्टियों के बीच कामकाज के सुचारू संचालन के लिए रोटेशनल ड्यूटी की व्यवस्था भी बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें: रायपुर में IIIT को लेकर घोषणा: वित्त मंत्री की मांग पर सीएम साय बोले- संस्थान के लिए जो भी जरूरी होगा, सरकार पूरा करेगी

Advertisment
सरकारी अवकाश 2026 छत्तीसगढ़ सरकारी छुट्टियां 2026 Chhattisgarh Govt Holidays CG Holiday List 2026 CG Govt. Holiday List 2026 2026 छुट्टी सूची
Advertisment
चैनल से जुड़ें