Advertisment

CG Govt Documents Online: अब नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तर के चक्कर, सिर्फ 50 रुपए में घर बैठे बनवाएं 27 जरूरी दस्तावेज

CG Govt Documents Online: छत्तीसगढ़ सरकार की 'मोर संगवारी योजना' से अब जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन सहित 27 दस्तावेज घर बैठे बनवाए जा सकते हैं।

author-image
Shashank Kumar
CG Govt Documents Online

CG Govt Documents Online

हाइलाइट्स 

  • सिर्फ 50 रुपए में 27 दस्तावेज

  • आवेदन करें टोल-फ्री नंबर 14545 पर

  • अब तक 4 लाख से अधिक लाभार्थी

Advertisment

CG Govt Documents Online: अब जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण और अन्य जरूरी दस्तावेजों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। छत्तीसगढ़ सरकार की ‘मोर संगवारी’ योजना के तहत लोग घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सिर्फ 50 रुपए शुल्क में 27 तरह के दस्तावेज बनवा सकते हैं। यह सुविधा पूरी तरह ऑनलाइन (Online Document Service) है, जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

4 लाख से ज्यादा लोग हो चुके हैं लाभान्वित

राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार अब तक 4 लाख से ज्यादा लोग इस योजना का फायदा उठा चुके हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी (Transparent Process) है और आवेदक को तय समय पर दस्तावेज घर तक पहुंचा दिए जाते हैं।

[caption id="attachment_886513" align="alignnone" width="1085"]More Sangwari Scheme More Sangwari Scheme[/caption]

Advertisment

किन जगहों पर मिल रही है सुविधा?

यह योजना फिलहाल छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगम, 44 नगर पालिका परिषद और दो नगर पंचायत (अंबागढ़ चौकी व गौरेला) में पहले से संचालित है। हाल ही में इसे चार नए नगर पालिकाओं- मंदिर हसौद, बांकीमोंगरा, लोरमी और पंडरिया में भी शुरू किया गया है।

कैसे करें आवेदन?

आवेदक टोल-फ्री नंबर 14545 (Toll-Free Number 14545) पर कॉल करके अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। कॉल करते समय आवेदक अपनी सुविधानुसार तारीख और समय चुन सकता है। यह सुविधा सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक सभी कार्यदिवसों पर उपलब्ध है। साथ ही, निगम, नगरपालिका और नगर पंचायत कार्यालय से भी अधिक जानकारी ली जा सकती है।

ये सेवाएं घर बैठे होंगी उपलब्ध

‘मोर संगवारी’ योजना के तहत ये सभी सेवाएं सिर्फ 50 रुपए शुल्क पर मिलेंगी:

Advertisment
  • मूल निवासी प्रमाणपत्र (Domicile Certificate)
  • अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र (Caste Certificate)
  • अनुसूचित जनजाति प्रमाणपत्र
  • ओबीसी प्रमाणपत्र
  • आय प्रमाणपत्र (Income Certificate)
  • दस्तावेज की नकल/गैर-डिजिटल प्रति
  • जन्म प्रमाणपत्र (Birth Certificate)
  • मृत्यु प्रमाणपत्र (Death Certificate)
  • विवाह पंजीकरण (Marriage Registration)
  • राशन कार्ड नई एंट्री (APL, BPL)
  • राशन कार्ड में सुधार/सदस्य जोड़ना-हटाना
  • राशन कार्ड गुम हो जाने पर पुनः बनवाना
  • दुकान और स्थापना पंजीकरण (Shop Registration)
  • भूमि सूचना (Land Records)
  • आधार कार्ड (Aadhaar Card)
  • पैन कार्ड (PAN Card)
  • असंगठित श्रमिक कार्ड (Labour Card)

योजना क्यों है खास?

  • सिर्फ 50 रुपए शुल्क (Low Cost Service)
  • घर बैठे दस्तावेज डिलीवरी (Doorstep Delivery)
  • समय और पैसा दोनों की बचत (Time Saving)
  • पारदर्शिता और भरोसा (Transparency & Trust)

ये भी पढ़ें: CG College Admission 2025: छत्तीसगढ़ सरकार ने बढ़ाई कॉलेज प्रवेश की अंतिम तिथि, अब 5 सितंबर तक मिल सकेगा एडमिशन

Advertisment

छत्तीसगढ़ बना डिजिटल सेवा में आगे

‘मोर संगवारी’ योजना ने छत्तीसगढ़ को Digital India Mission की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ा दिया है। ग्रामीण और शहरी इलाकों के लोगों को अब जरूरी दस्तावेजों के लिए लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं होगी।

ये भी पढ़ें:  Raipur: 13 साल बाद किसानों को बड़ी राहत! रायपुर एयरपोर्ट विस्तार की जमीन का मुआवजा बढ़ाकर ₹25 लाख प्रति हेक्टेयर किया गया

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

Advertisment
ration card correction pan card online apply Mor Sangwari Yojana mor sangwari 2025 marriage registration Income Certificate government documents online death certificate online CG Online Govt Documents CG Govt Documents Online caste certificate online birth certificate online
Advertisment
चैनल से जुड़ें