Advertisment

छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा: प्रदेश के 8 विभागों में 3,737 पदों पर होगी भर्ती, युवाओं के लिए खास अवसर

CG Government Job: छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा: प्रदेश के 8 विभागों में 3,737 पदों पर होगी भर्ती, युवाओं के लिए खास अवसर

author-image
Harsh Verma
CG-Government-Job

CG Government Job: छत्तीसगढ़ सरकार ने विभिन्न विभागों में युवाओं की भर्ती की प्रक्रिया बड़े पैमाने पर शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल के तहत अब तक लगभग 8 विभागों में 3,737 पदों के लिए वित्त विभाग ने मंजूरी दी है। सभी विभाग खाली पदों की भर्ती के लिए प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं और स्वीकृति के लिए शासन से संपर्क कर रहे हैं। मुख्यमंत्री साय का उद्देश्य है कि भर्ती प्रक्रिया निरंतर जारी रहे।

Advertisment
इन विभागों में होगी भर्ती

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, वित्त विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद स्वास्थ्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कृषि, ग्रामीण आजीविका मिशन, गृह, विधि, आदिम जाति कल्याण और वन एवं पर्यावरण विभाग भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लगातार छत्तीसगढ़ में युवाओं को शिक्षा और रोजगार के नए अवसर प्रदान करने के लिए प्रयासरत हैं। उनकी पहल पर कैबिनेट ने पुलिस विभाग सहित अन्य सरकारी भर्तियों (CG Government Job) में युवाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट देने का निर्णय लिया है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में वैकेंसी

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में उप अभियंता (सिविल) के 118 और उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) के 10 पदों सहित कुल 181 पदों पर भर्ती के लिए वित्त विभाग ने मंजूरी दी है।

Advertisment

गृह विभाग में सूबेदार, उप पुलिस निरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्लाटून कमांडर और नगर सैनिक जैसे कुल 1,069 पदों पर भर्ती की स्वीकृति प्राप्त हुई है। स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सा अधिकारी, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स सहित 1,201 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया भी चल रही है।

वन विभाग में 66 पद, न्यायालयों में 362 पदों पर भर्ती

वन विभाग में वन रक्षक सहित कुल 66 पदों की भर्ती की प्रक्रिया जारी है। पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत 237 पदों और विधि विभाग में न्यायालयों में 362 पदों की भर्ती भी हो रही है, जबकि कृषि विभाग में 321 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की भर्ती का रास्ता भी खुल गया है।

यह भी पढ़ें: CG Festival Special Trains: छत्तीसगढ़ में दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा में चलाई जाएंगी 6 स्पेशल ट्रेनें, देखें सूची

Advertisment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें