Advertisment

फर्जी ज्वेल लोन केस: इंडियन ओवरसीज बैंक की असिस्टेंट मैनेजर को EOW टीम ने ओड़िशा से किया गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

CG Fake Jewel Loan Case: छत्तीसगढ़ में फर्जी ज्वेल लोन घोटाले में बैंक की असिस्टेंट मैनेजर को ओड़िशा से गिरफ्तार किया गया है। 1.65 करोड़ के गबन का आरोप, एसीबी-ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई।

author-image
BP Shrivastava
CG Fake Jewel Loan Case

CG Fake Jewel Loan Case: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के फर्जी ज्वेल लोन केस की आरोपी इंडियन ओवरसीज बैंक की असिस्टेंट मैनेजर को एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने ओड़िशा से गिरफ्तार किया है। इस महिला अधिकारी पर खाताधारकों के बंद खातों से 1.65 करोड़ रुपए के फर्जी ज्वेल लोन निकालकर गबन करने का आरोप है।

Advertisment

जानकारी के मुताबिक शिकायत के बाद से तत्कालीन असिस्टेंट मैनेजर अंकिता पाणिग्रही फरार थी। एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने उसे ओड़िशा से गिरफ्तार किया है।

EOW में 2022 में हुआ था केस दर्ज

जानकारी के मुताबिक EOW में दर्ज अपराध में वर्ष 2022 में इस मामले में केस दर्ज है। बैंक की इस अधिकारी ने बंद खातों के माध्यम से एक करोड़ 65 लाख रुपए के फर्जी ज्वेल लोन निकाल लिए थे। जिसके बाद मामला सामने आने के बाद से बैंक की सहाय क प्रबंधक अंकिता पाणिग्रही फरार थीं। उन्हें ईओडब्ल्यू टीम ने ओड़िशा के बरगढ़ से गिरफ्तार किया और रिमांड पर लिया है।

ये भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर: रायपुर में तापमान सबसे ज्यादा, इन जिलों में बारिश की हल्की उम्मीद

Advertisment

IOB राजिम शाखा का मामला

पूरा मामला इंडियन ओवरसीज बैंक शाखा राजिम, जिला-गरियाबंद से जुड़ा है। इस बैंक अधिकारी पर खुद को लाभ पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज है।

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार: पहले दिन ही नदारद रही अधिकारी को नोटिस, समय सीमा में जवाब नहीं देने पर होगी कार्रवाई

CG Sushasan Tihar

CG Sushasan Tihar: छत्तीसगढ़ में मंगलवार, 8 अप्रैल से सुशासन तिहार का आगाज हो चुका है। इस अवसर पर बिलासपुर जिले में चल रहे कार्यक्रम के दौरान, महिला एवं बाल विकास विभाग की एक अधिकारी को ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर कारण नोटिस जारी किया गया है। बिलासपुर के कलेक्टर अवनीश शरण ने सकरी परियोजना की बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) अनुराधा आर्य को कारण बताओ नोटिस दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

Advertisment

raipur news Odisha bank officer arrest Jewel Loan Scam India Indian Overseas Bank fraud Fake jewel loan case chhattisgarh news CG Fake Jewel Loan Case Banking fraud Chhattisgarh Ankita Panigrahi arrested ACB EOW action
Advertisment
चैनल से जुड़ें