Advertisment

CG EOW-ACB Raid: EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई, एक साथ रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में दबिश, ठेकेदार और कारोबारियों पर गिरी गाज

CG EOW-ACB Raid chhattisgarh sharab ghotala; छत्तीसगढ़ में आबकारी घोटाले की जांच तेज हो गई है। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में EOW-ACB की संयुक्त टीम ने एक साथ कई ठिकानों पर रेड की।

author-image
Shashank Kumar
CG EOW-ACB Raid

CG EOW-ACB Raid

CG EOW-ACB Raid: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh News) में आबकारी घोटाले (Excise Scam) की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (EOW-ACB Raid) की संयुक्त टीम ने राजधानी रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर समेत कई जिलों में एक साथ छापामार कार्रवाई की।

Advertisment

राजधानी के रायपुरा और देवनगरी इलाके में ठेकेदारों व शराब कारोबारियों के ठिकानों पर भी दबिश दी गई। बताया जा रहा है कि रायपुर के शराब कारोबारी अवधेश यादव के घर पर कार्रवाई अभी भी जारी है।

प्रदेशभर में 10 से ज्यादा जगहों पर छापा

[caption id="attachment_898973" align="alignnone" width="1131"]CG EOW-ACB Raid CG EOW-ACB Raid[/caption]

सूत्रों के अनुसार, प्रदेशभर में करीब 10 ठिकानों (Multiple Locations Raided) पर छापे मारे जा रहे हैं। रायपुर शहर में तीन से चार स्थानों पर कार्रवाई की जा रही है। टीमों में छह-छह अधिकारियों को शामिल किया गया है, जो अलग-अलग जगहों पर जांच कर रहे हैं। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है।

Advertisment

आबकारी घोटाले से जुड़ा मामला

ये कार्रवाई सीधे तौर पर छत्तीसगढ़ में हुए आबकारी घोटाले (Liquor Scam Chhattisgarh) से जुड़ी मानी जा रही है। इस मामले में पहले ही कई अधिकारी और कारोबारी जेल जा चुके हैं। हाल ही में गिरफ्तार किए गए चैतन्य बघेल (Chaitanya Baghel Case) का नाम भी इस घोटाले से जुड़ा है। उनके मामले की सुनवाई 23 सितंबर को अदालत में होनी है। माना जा रहा है कि मौजूदा छापामार कार्रवाई उन्हीं कड़ियों को मजबूत करने के लिए की जा रही है।

दुर्ग और बिलासपुर में भी दबिश

सिर्फ रायपुर ही नहीं, बल्कि दुर्ग और बिलासपुर जिलों में भी टीमों ने कार्रवाई की। बीते दिन भी दुर्ग और आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी की गई थी। सूत्रों के अनुसार, वहां से मिली जानकारियों के आधार पर ही आज की कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है।

EOW-ACB की रणनीति और आगे की दिशा

आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ महीनों से लगातार दबिश दे रही है। इन कार्रवाइयों का मकसद शराब कारोबारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच हुई साठगांठ (Corruption Nexus) को बेनकाब करना है। एजेंसी का कहना है कि आने वाले दिनों में और भी बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

Advertisment

ये भी पढ़ें:   भोपाल से रायपुर अब हर दिन सीधी फ्लाइट: इंडिगो के फैसले से यात्रियों को राहत, किराए में कमी की उम्मीद

आम जनता में चर्चा और राजनीतिक हलचल

इस बड़ी कार्रवाई ने प्रदेश की राजनीति में भी हलचल मचा दी है। विपक्ष इसे सरकार की छवि खराब करने वाला सबसे बड़ा घोटाला बता रहा है, जबकि सत्ता पक्ष का दावा है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सोशल मीडिया (Social Media Reaction) पर भी यह छापा चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़ें:  CG ka Mausam: छत्तीसगढ़ में चार दिनों तक गरज-चमक के साथ बरसेगा पानी, बढ़ेगी वर्षा की तीव्रता, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Advertisment
हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल  News MPCG को सब्सक्राइब करें।
रायपुर रेड दुर्ग बिलासपुर रेड छत्तीसगढ़ रेड आबकारी घोटाला Raipur ACB Raid Liquor Scam Chhattisgarh EOW Raid in Raipur EOW ACB action Corruption Case Raipur chhattisgarh liquor scam Chhattisgarh Excise Scam
Advertisment
चैनल से जुड़ें