Advertisment

CG Elections 2023: प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ दौरा पर की बड़ी घोषणाएँ, महिलाओं को साधने की कोशिश

CG Elections 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर नेताओं का दौरा जारी है। आज 30 अक्टूबर को कांग्रेस महासचिव...

author-image
Bansal news
CG Elections 2023: प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ दौरा पर की बड़ी घोषणाएँ, महिलाओं को साधने की कोशिश

CG Elections 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर नेताओं का दौरा जारी है। आज 30 अक्टूबर को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने चुनावी सभा को संबोधित किया। खैरागढ़ में सभा के दौरान प्रियंका गाँधी ने बड़ी घोषणाएं की।

Advertisment

खैरागढ़ के साथ हमारे परिवार का पुराना रिश्ता- प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने संबोधन के दौरान खैरागढ़ के साथ कांग्रेस का पुराना रिश्ता बताया है। उन्होंने कहा खैरागढ़ के साथ हमारे परिवार का पुराना रिश्ता है। इसी के तहत इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खोला गया। इंदिरा गांधी ने इस विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया।

उपचुनाव में जीत के बाद भूपेश बघेल ने खैरागढ़ को नया जिला बनाने की घोषणा की। इसी के साथ प्रियंका गांधी ने कई बड़ी घोषणाएं छत्तीसगढ़ के लिए की।

प्रियंका गांधी द्वारा घोषित की गई घोषणाएँ

-- सिलेंडर रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी घर की महिला के बैंक खाते में आएंगे।

Advertisment

-- 200 यूनिट तक बिजली फ्री, अधिक खपत पर 200 यूनिट प्रति माह तक नि:शुल्क बिजली।

-- महिला स्व-सहायता समूहों तथा सक्षम योजनांतर्गत लिए गए ऋण माफ।

-- आगामी वर्षों में 700 नवीन ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की स्थापना।

-- राज्य के सभी सरकारी स्कूल को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश एवं हिन्दी मीडियम स्कूलों में अपग्रेड करेंगे।

-- छत्तीसगढ़ के निवासियों के सड़क दुर्घटनाओं में तथा अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत नि:शुल्क इलाज।

Advertisment

-- परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6,600 से अधिक वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ राशि के बकाया मोटरयान कर, शास्ति और ब्याज के कर्ज की माफ।

-- राज्य के किसानों से “तिवरा” को भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।

ये भी पढ़ें:

PM Modi Gujarat Visit: पीएम मोदी का आज गुजरात दौरा, विभिन्न परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास

MP Weather News: नवंबर से दिखेगा मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव, तापमान में आएगी गिरावट, जानें मौसम का हाल

Advertisment

MP Election 2023: नामांकन भरने का आखिरी दिन आज, CM शिवराज और कमलनाथ का इंदौर दौरा

MP News: बड़ी खबर, इंदौर में अमित शाह की बैठक निरस्त, इसलिए कैंसिल हुई बैठक

CG Elections 2023, Chattisgarh Chunav 2023, Priyanka Gandhi CG Visit, CG Congress, CG Congress News, सीजी चुनाव 2023, छत्तीसगढ़ चुनाव 2023, प्रियंका गांधी सीजी दौरा, सीजी कांग्रेस, सीजी कांग्रेस समाचार

CG Congress CG Elections 2023 CG CONGRESS NEWS Chattisgarh Chunav 2023 Priyanka Gandhi CG Visit
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें