Advertisment

CG Elections 2023: सीजी में कांग्रेस की अलोचना पर पवन खेड़ा केजरीवाल पर किया पलटवार

नई दिल्ली/रायपुर। CG Elections 2023: कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में अपनी पार्टी की सरकार की आलोचना के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी...

author-image
Bansal News
CG Elections 2023: सीजी में कांग्रेस की अलोचना पर पवन खेड़ा केजरीवाल पर किया पलटवार

नई दिल्ली/रायपुर। CG Elections 2023: कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में अपनी पार्टी की सरकार की आलोचना के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर पलटवार किया।

Advertisment

कांग्रेस ने उन्हें राष्ट्रीय राजधानी में पिछली शीला दीक्षित सरकार के प्रदर्शन की तुलना मौजूदा सरकार से करने की चुनौती दी।

कांग्रेस की तीखी प्रतिक्रिया

कांग्रेस की तीखी प्रतिक्रिया तब आई जब केजरीवाल ने छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार करते हुए राज्य के सरकारी स्कूलों की स्थिति को बेहद खराब बताते हुए अलोचना की थी।

केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिन की शुरुआत में रायपुर में आप कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया था।

Advertisment

रायपुर क्यों जाना

केजरीवाल के हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि रायपुर क्यों जाना? हमारी छत्तीसगढ़ सरकार के प्रदर्शन की तुलना पिछली रमन सिंह की सरकार से कर लीजिए।

खेड़ा ने कहा कि अपनी पसंद से कोई भी क्षेत्र चुन लीजिए और दिल्ली में पिछली कांग्रेस की सरकार से अपनी सरकार की तुलना कर लीजिए।

जमीनी स्थिति के बारे में बात करें

उन्होंने कहा कि रायपुर के लिए उड़ान भरने से पहले दिल्ली की जमीनी स्थिति के बारे में बात करनी चाहिए जहां पूरा शहर रसातल में जा रहा है।

Advertisment

हालांकि, कांग्रेस और आप, दोनों ही विपक्षी दलों के गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया) का हिस्सा हैं।

यह भी पढ़ें- 

Shimla Landslide: खतरे की जद में शिमला, अब कॉमली बैंक में धंसी जमीन, खाली करवाए गए मकान

MP Elections 2023: रिपोर्ट कार्ड के साथ ही 2023 और 2024 तक का लक्ष्य होगा निर्धारित

Advertisment

Gadar 2 BO Collection Day 9: दूसरे वीकेंड पर भी गदर 2 की बंपर कमाई जारी, कई फिल्मों को छोड़ा पीछे

Success Story: खेतों में मजदूरी से लेकर ‘लखपति दीदी’ तक का सफर, जानिए उनकी संघर्ष की कहानी

Indira Canteen: कर्नाटक कैबिनेट ने लोकसभा चुनाव से पहले इतने इंदिरा कैंटीन खोलने को दी मंजूरी

cg elections 2023, cg elections, pawan kheda hits back at kejriwal, pawan kheda, arvind kejriwal, congress, cg

Congress cg Pawan Kheda Arvind Kejriwal CG Elections 2023 cg elections pawan kheda hits back at kejriwal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें