Advertisment

CG Elections 2023: गांधी परिवार के अलावा कोई भी खुश नहीं, कांग्रेस पर बरसे शाह

CG Elections 2023: छत्तीसगढ़ में चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सभी राजनीति पार्टीयों के बड़े नेताओं के दौरों का सिलसिला लगातार जारी है।

author-image
Bansal news
CG Elections 2023: गांधी परिवार के अलावा कोई भी खुश नहीं, कांग्रेस पर बरसे शाह

CG Elections 2023: Amit Shah CG Visit: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सभी राजनीति पार्टीयों के बड़े नेताओं के दौरों का सिलसिला लगातार जारी है। इस कड़ी में आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दूसरी बार छत्तीसगढ़ पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने उनका स्वागत किया।

Advertisment

अमित शाह आज पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे और रमन सिंह के नामांकन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे

रमन सिंह नें लोगों का जताया आभार

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने जनसभा में  कहा कि अमित शाह ने धारा 370 हटाकर पूरी ताकत दिखा दी है। रमन सिंह ने राजनांदगांव में आमजनों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने रमन सिंह की पहचान बनाई है। 15 साल अवसर मिला मुख्यमंत्री के नाते इस क्षेत्र का विकास किया।

पांच सालों में कांग्रेस ने पक्षपात किया है। राजनांदगांव के साथ भी कांग्रेस ने पक्षपात किया है। राजनांदगांव में कांग्रेस के आते ही सभी निर्माण कार्य रुक गए।

Advertisment

प्रदेश मे जमकर हुए घोटाले- शाह

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों को नरेंद्र मोदी सरकार का फायदा मिला है। राजनांदगांव में कई विकास हुए, मेडिकल कॉलेज और अन्य चीजें बनी। हमने नक्सलवाद को खत्म करने का काम किया है। अमित शाह ने मुख्यमंत्री भूपेश पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश मे लगातार घोटाला हो रहा है।

गांधी परिवार के अलावा कोई भी खुश नहीं- शाह

अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला  बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के राज में कोई भी खुश नहीं है। शाह ने आगे कहा कि गांधी परिवार के अवाला कोई भी खुश नहीं है। प्रदेश की सरकार ने जमकर भ्रष्टाचार किया है। भूपेश बघेल सरकार कटकी और भटकी की सरकार है। मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ की जनता को हिसाब देना चाहिए।

ये भी पढ़ें: 

MP Elections 2023: ‘अपनों’ के सामने मैदान में आए ‘अपने’, दलबदल के बाद लड़ाई हुई दिलचस्प

Advertisment

CG Election 2023: ये है प्रदेश का सबसे छोटा मतदान केंद्र, जहां हैं केवल 5 वोटर,जानें पूरी खबर

CG Elections 2023: कका बनाम भतीजे में चुनावी लड़ाई! जानें इन 4 हाई प्रोफाइल सीटों पर किसमें है मुकाबला

CG Election 2023: इन दो सीटों पर कांग्रेस में फंसा पेंच, 17 अक्टूबर को पार्टी करेगी बैठक

Advertisment

MP Elections 2023: कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दिया इस्तीफा, जानिए सच्चाई

CG Elections 2023. Amit Shah CG Visit, Chattisgarh Elections 2023, Amit shah, Dr Raman Singh, Dr Raman Singh Nomination, सीजी चुनाव 2023। अमित शाह का सीजी दौरा, छत्तीसगढ़ चुनाव 2023, अमित शाह, डॉ. रमन सिंह, डॉ. रमन सिंह का नामांकन

Amit Shah dr raman singh chattisgarh elections 2023 CG Elections 2023. Amit Shah CG Visit Dr Raman Singh Nomination
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें