Advertisment

CG Elections 2023: पितृ पक्ष के बाद आएगी सूची, इन विधायकों के कट सकते है नाम

CG Elections 2023: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की सूची जल्द जारी कर सकती है। प्रदेश की सभी सीटों में नाम तय हो चुके हैं।

author-image
Bansal news
Jan Ashirwad Yatra: पांच दिन की जन आशीर्वाद यात्रा निकालेगी कांग्रेस, ERCP के मुद्दे पर घर-घर वोट मांगेंगे CM गहलोत

CG Elections 2023: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की सूची जल्द जारी कर सकती है। प्रदेश की सभी सीटों में नाम तय हो चुके हैं और उस पर अंतिम मुहर लगनी बाकी है।

Advertisment

सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक

आज यानि गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (CEC) की मीटिंग बुलाई गई है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में प्रदेश की सभी 90 सीटों में नाम तय होंगे। इससे पहले स्क्रीनिंग कमेटी ने सभी नामों पर मुहर लगा दी है।

पितृ पक्ष के बाद आएगी सूची

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रत्याशियों की पहली सूची 15 अक्टूबर को जारी हो सकती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इसे लेकर उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि, पितृ पक्ष तक तो सूची जारी नहीं की जाएगी, इतना तय है। आज CEC की बैठक होनी है। इस बैठक में पहले और दूसरे चरण के नामों पर चर्चा होगी।

30 नए चेहरों पर भरोसा

सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि कांग्रेस इस बार लगभग 30 नए चेहरों पर भरोसा कर चुनावी मैदान में उतर सकती है। इसके साथ ही 20 से ज्यादा विधायकों को डेंजर जोन में डाला है और 15 से अधिक वर्तमान विधायकों की टिकट कट सकती है।

Advertisment

इन विधायकों की कट सकती है टिकट

1. विनय जायसवाल,मनेंद्रगढ़

2. गुरुदयाल बंजारे, नवागढ़

3. शकुंतला साहू, कसडोल

4. चंद्रदेव राय, बिलाईगढ

5. राजमन बेंजाम, चित्रकोट

6  ममता चंद्राकर, पंडरिया

7. रश्मि सिंह, तखतपुर

8. प्रेमसाय टेकाम, प्रतापुपर

9. कुलदीप जुनेजा, रायपुर उत्तर

10. भुनेश्वर बघेल, डोंगरगढ़

11. रेखचंद जैन, जगदलपुर

12. किस्मतलाल नंद, सरायपाली

13. प्रकाश नायक, रायगढ़

14. मोहित केरकेट्टा, पाली तानखार

15. रामपुकर सिंह,पत्थलगांव

16. खेलसाय सिंह, प्रेमनगर

17. Ud मिंज, कुनकुरी

18. चक्रधर सिदार, लैलूंगा

ये भी पढ़ें:

CG Elections 2023: पूर्व गृहमंत्री ने जताई CM बनने की इच्‍छा, 6 बार के विधायक है कंवर, जानें पूरी खबर

World Cup 2023: अफगानिस्तान के खिलाफ कई रिकार्ड तोड़ने के बाद रोहित ने अपनी फीलिंग शेयर की, कही बड़ी बात

P-20 Summit 2023: राजधानी में 12 से 14 अक्टूबर तक होगा समिट, दिल्ली पुलिस ने जारी किए यातायात दिशा-निर्देश

Advertisment

Batla House Encounter: आरिज खान की फांसी की सजा को उम्रकैद में किया तब्दील, जानें क्या सुनाया फैसला

Navratri Recipe: मां शैलपुत्री के ​भोग के लिए घर पर ऐसे बनाए कलाकंद, ये रहा बेहद आसान तरीका

CG Elections 2023, CG Congress List, Congress List in CG, Congress First List, सीजी चुनाव 2023, सीजी कांग्रेस सूची, सीजी में कांग्रेस सूची, कांग्रेस की पहली सूची

Advertisment
CG Elections 2023 congress first list CG Congress List Congress List in CG
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें