Advertisment

CG Elections 2023: बिल्हा में कौशिक vs कौशिक की फाइट, दिलचस्‍प होगा 2023 का मुकाबला, जानें क्‍या हैं चुनावी समीकरण

बिल्हा विधानसभा प्रदेश के हाईप्रोफाइल सीटों में से एक है। यहां बीते कई कार्यकाल से भाजपा के दिग्गज नेता धरमलाल कौशिक चुनाव लड़ते आए हैं।

author-image
Bansal News
CG Elections 2023: बिल्हा में कौशिक vs कौशिक की फाइट, दिलचस्‍प होगा 2023 का मुकाबला, जानें क्‍या हैं चुनावी समीकरण

बिलासपुर। CG Elections 2023: जिले की बिल्हा विधानसभा प्रदेश के हाईप्रोफाइल सीटों में से एक है। यहां बीते कई कार्यकाल से भाजपा के दिग्गज नेता धरमलाल कौशिक चुनाव लड़ते आए हैं।

Advertisment

कौशिक vs कौशिक

वहीं अब बिल्हा सीट पर कौशिक वर्सेस कौशिक की टक्कर देखने को मिलेगी। बीजेपी से पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक मैदान में हैं।

तो पूर्व विधायक सियाराम कौशिक की कांग्रेस में वापसी के बाद पार्टी ने उनपर फिर से भरोसा जताया है। यानी 2023 में बिल्हा सीट पर दशकों पुरानी रिवाइलरी देखने को मिलेगी।

बिल्हा में भाजपा का कब्जा

वर्तमान में भी इस सीट पर भाजपा का ही कब्जा है। भाजपा के दिग्गज नेता धरमलाल कौशिक यहां से विधायक हैं और इस बार भी पार्टी ने उनके ऊपर भरोसा जताया है।

Advertisment

विधायक रहते हुए धरमलाल कौशिक विधानसभा अध्यक्ष, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

लेकिन बिल्हा विधानसभा सीट की एक तस्‍वीर ये भी है कि यहां की जनता दोनों प्रमुख दल कांग्रेस और भाजपा को बराबर मौका देती है। यहां भाजपा और कांग्रेस ने दोनों ने ही राज किया है।

1998 में पहली बार जीती बीजेपी

1998 में पहली बार यहां से धरमलाल कौशिक ने बीजेपी का झंडा बुलंद किया, लेकिन 2003 में वे अपनी सीट बचाने में नाकाम रहे।

Advertisment

उन्हें कांग्रेस के सियाराम कौशिक ने मात दी। 2008 में धरमलाल कौशिक ने सियाराम कौशिक को फिर से मात दी।

2013 और 2018 में बदले समीकरण

2013 में एक बार फिर कांग्रेस ने सियाराम कौशिक पर भरोसा जताया और वो विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक को हराने में सफल हुए।

बीते 2018 के चुनाव में फिर समीकरण बदले। कांग्रेस का दामन छोड़कर सियाराम कौशिक जोगी कांग्रेस से चुनाव मैदान में उतरे, जिसके जवाब में कांग्रेस ने राजेंद्र शुक्ला को अपना प्रत्याशी बनाया।

Advertisment

त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा के धरमलाल कौशिक एक बार फिर कांग्रेस और जोगी कांग्रेस को शिकस्त देने में कामयाब हो गए।

बीजेपी के धरमलाल कौशिक को 84,431 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के राजेंद्र शुक्ला को 57,907 वोट मिले। पूर्व विधायक व जोगी कांग्रेस प्रत्याशी सियाराम कौशिक करीब 31 हजार वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे।

धरमलाल को पर्टी में ने दी बड़ी जिम्मेदारी

इस जीत के बाद भी धरमलाल कौशिक को जीत की सही खुशी नही मिल पाई, वजह थी प्रदेश में भाजपा की करारी हार। क्योंकि तब धरमलाल कौशिक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे।

हालंकि, इसके बाद भी धरमलाल कौशिक को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिली। धरमलाल कौशिक ने बतौर नेता प्रतिपक्ष मोर्चा संभाला।

सियाराम कौशिक की घर वापसी

जोगी कांग्रेस से इस्तीफ़ा देकर सियाराम कौशिक कांग्रेस में वापस आ गए हैं और कांग्रेस ने 2023 के चुनाव मे बिल्हा से उन्हें फिर से मैदान मे उतारा है।

वही भाजपा ने भी यहां से धरमलाल कौशिक पर भरोसा बरकरार रखा है और एक बार फिर बिल्हा मे कौशिक vs कौशिक की फाइट देखने को मिलेगी। दोनों ही कौशिक इस बार अपनी – अपनी जीत के दावे कर रहे हैं।

इस रोमांचक मुकाबले मे अब देखना होगा की 2023 में आखिर किस कौशिक को बिल्हा की जनता का आशीर्वाद मिलता है

ये भी पढ़ें: 

CG Election 2023: दूसरे चरण के लिए नामांकन शुरू, धमतरी में सबसे अधिक प्रत्याशियों ने खरीदे फॉर्म  

CG Elections 2023: कांग्रेस को एक और झटका, वरिष्ठ नेता टेकचंद ने दिया इस्तीफा

MP Election 2023: एक-दो के सिक्‍के लेकर नामांकन फॉर्म खरीदने पहुंचा प्रत्याशी, गिनती में छूटे कर्मचारियों के पसीने

MP Election 2023: टिकट काटने में भी कांग्रेस से आगे है बीजेपी, 3 मंत्रियों सहित इन लोगों को नहीं दिया टिकट

MP Elections: 24, 28 और 29 अक्टूबर को नहीं मिलेंगे नामांकन फॉर्म, जानें पूरी खबर

Chhattisgarh Elections 2023, Bilha Assembly Seat, Kaushik vs Kaushik, Bilaspur New Chhattisgarh Politics, छत्तीसगढ़ चुनाव 2023, बिल्हा विधानसभा सीट, कौशिक vs कौशिक, छत्तीसगढ़ राजनीति

छत्तीसगढ़ राजनीति Chhattisgarh Elections 2023 Bilaspur New Chhattisgarh Politics Bilha Assembly Seat Kaushik vs Kaushik कौशिक vs कौशिक बिल्हा विधानसभा सीट
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें