Advertisment

CG Elections 2023: छत्‍तीसगढ़ में फाइनल वोटर लिस्‍ट जारी, 18 लाख युवा पहली बार डालेंगे वोट

CG Elections 2023: छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।

author-image
Bansal news
CG Elections 2023: छत्‍तीसगढ़ में फाइनल वोटर लिस्‍ट जारी, 18 लाख युवा पहली बार डालेंगे वोट

CG Elections 2023: छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। अब कभी भी चुनाव आयोग राज्य में चुनावों का ऐलान कर सकती है। प्रदेश में कुल 2 करोड़ 3 लाख 60 हजार 240 मतदाता है। जिसमें से 1 करोड़ 1 लाख 20 हजार 830 पुरुष मतदाता हैं। वहीं 1 करोड़ 2 लाख 39 हजार 410 महिला, 790 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

Advertisment

पहली बार वोट डालेंगे इतने युवा

वहीं पहली बार वोट डालने वालो की संख्या 18 लाख 68 हजार 636 है। राज्य में 1 लाख 60 हजार 955 दिव्यंग मतदाता हैं। वहीं 1 लाख 86 हजार 215 वरिष्ठ मतदाता के नाम शामिल हैं। छत्तीसगढ़ में इस बार 24 हजार 109 पोलिंग स्टेशन बनाएं गए हैं। प्रदेश में इस बार 7 लाख मतदाता भी बढ़े हैं।

जल्द आचार संहिता लागू होने की संभावना

सूत्रों के मुताबिक अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में आचार संहिता लागू होने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के शास्त्री चौक स्थित कार्यालय के मीटिंग हॉल में आज दोपहर 1 बजे से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई है, जिसमें उपरोक्त जानकारी दी गई है।

Advertisment

सरकारी कार्यक्रमों में लगेगी रोक

आचार संहिता के लागू होने के बाद राज्य में सरकारी योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास जैसे कार्यक्रम नहीं कर सकेंगे। इसके साथ ही राजनीतिक पार्टियों के लिए सरकारी सुविधा और फंड पर रोक लग जाएगा।

ये भी पढ़ें:

MP News: सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा, बम्होरी और सुल्तानगंज दो नई तहसील बनाई जाएंगी

Sarva Pitru Amavasya 2023: कब है सर्व पितृ अमावस्या, इसी दिन लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, कैसे कर पाएंगे श्राद्ध

Advertisment

Raigarh News: रायगढ़ में केलो नदी के किनारे कार नदी में बही, देखें वीडियो  

Tiger 3 Trailer Release Date Out: इस दिन रिलीज होगा टाइगर 3 का ट्रेलर, तैयार हो जाइए कैसा होगा नया अंदाज

CG News: श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन की नई दरें निर्धारित, एक अक्टूबर से आदेश लागू, यहां देखें पूरी लिस्ट

Advertisment

CG Elections 2023, CG Final Voter List, Chattisgarh Election Commission, Chattisgarh Final Voter List, सीजी चुनाव 2023, सीजी अंतिम मतदाता सूची, छत्तीसगढ़ चुनाव आयोग, छत्तीसगढ़ अंतिम मतदाता सूची

Chattisgarh Final Voter List Chattisgarh Election Commission CG Final Voter List CG Elections 2023
Advertisment
चैनल से जुड़ें