Advertisment

CG Elections 2023: डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने की चुनाव आयोग से मांग, दूसरे चरण की वोटिंग तारीख में किया जाए बदलाव

CG Elections 2023: छत्तीसगढ़ में चुनाव के लिए 17 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण के मतदान की तारीख पर डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने सवाल उठाए हैं।

author-image
Bansal news
CG Elections 2023: डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने की चुनाव आयोग से मांग, दूसरे चरण की वोटिंग तारीख में किया जाए बदलाव

CG Elections 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण के मतदान की तारीख पर डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने सवाल उठाए हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि त्योहारों के कारण शत-प्रतिशत मतदान नहीं हो सकता, जो चुनाव आयोग चाहता है। तारीख बदलना आयोग के हाथ में है।

Advertisment

दूसरे चरण के मतदान पर त्योहारों का साया

रविवार रात अंबिकापुर पहुंचे डिप्टी सीएम ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि दूसरे चरण की मतदान तिथि 17 नवंबर के आसपास दीपावली, भाईदूज, गोवर्धन पूजा और और छठ पूजा का पर्व है। हालांकि, यह चुनाव आयोग के विवेक और सोच पर आधारित है कि किस आधार पर तारीखें तय की जा रही हैं।

मतदान की तारीख बदलना चुनाव आयोग के हाथ में है

डिप्टी सीएम सिंहदेव ने कहा कि चुनाव आयोग एक स्वायत्त संस्था है। चुनाव आयोग शत प्रतिशत मतदान चाहता है। कहीं 15 लोगों के लिए भी उपकेंद्र बनाया जा रहा है। त्यौहारों के बीच शत प्रतिशत मतदान संभव नहीं है। दूसरे चरण के मतदान को एडजस्ट करना चुनाव आयोग के हाथ में है।

किसी एक दल पर असर नहीं

सिंहदेव ने कहा कि त्यौहार की वजह से अगर मतदान प्रतिशत घटा तो किसी एक पार्टी को इसका नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा। त्यौहार सभी राजनीतिक दलों से जुड़े लोग मनाते हैं। वोट प्रतिशत प्रभावित होता है, तो इससे एक दल पर असर होगा ऐसा नहीं है।

Advertisment

भाजपा भी कर चुकी है तिथि बदलने की मांग

इससे पहले भाजपा भी छत्तीसगढ़ के चीफ इलेक्शन अधिकारी को ज्ञापन भेजकर मांग कर चुकी है कि छठ महापर्व के पहले दिन मतदान तिथि निर्धारित है। इस कारण महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत कम होगा। इसे देखते हुए मतदान की तिथि परिवर्तित किया जाए।

ये भी पढ़ें: 

MP Elections 2023: ‘अपनों’ के सामने मैदान में आए ‘अपने’, दलबदल के बाद लड़ाई हुई दिलचस्प

CG Election 2023: ये है प्रदेश का सबसे छोटा मतदान केंद्र, जहां हैं केवल 5 वोटर,जानें पूरी खबर

Advertisment

CG Elections 2023: कका बनाम भतीजे में चुनावी लड़ाई! जानें इन 4 हाई प्रोफाइल सीटों पर किसमें है मुकाबला

CG Election 2023: इन दो सीटों पर कांग्रेस में फंसा पेंच, 17 अक्टूबर को पार्टी करेगी बैठक

MP Elections 2023: कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दिया इस्तीफा, जानिए सच्चाई

Advertisment

CG Elections 2023, Chattisgarh Elections 2023, Chattisgarh Election Phase II, CG Phase II Election, CG Election date, TS SinghDev, TS SinghDev Demand for changing the date of phase 2 election, सीजी चुनाव 2023, छत्तीसगढ़ चुनाव 2023, छत्तीसगढ़ चुनाव चरण 2, सीजी चरण 2 चुनाव, सीजी चुनाव तिथि, टीएस सिंहदेव, टीएस सिंहदेव चरण 2 चुनाव की तारीख बदलने की मांग

TS SinghDev Demand for changing the date of phase 2 election TS Singhdev chattisgarh elections 2023 Chattisgarh Election Phase II CG Phase II Election CG Elections 2023 CG Election date
Advertisment
चैनल से जुड़ें