Advertisment

CG Elections 2023: छत्तीसगढ़ में आज कांग्रेस निकालेगी भरोसा यात्रा, सीएम भूपेश होंगे शामिल

CG Elections 2023: आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना अभियान तेज कर दिया है। कांग्रेस आज भरोसा यात्रा निकालेगी।

author-image
Bansal news
CG Elections 2023: छत्तीसगढ़ में आज कांग्रेस निकालेगी भरोसा यात्रा, सीएम भूपेश होंगे शामिल

CG Elections 2023: आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना अभियान तेज कर दिया है। कांग्रेस अपने अभियान की तैयारियों के बीच आज भरोसा यात्रा निकालेगी। यह यात्रा 90 विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग निकलेगी। हर विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा पूरी विधानसभा क्षेत्र में 20 से 30 कि.मी. का सफर तय करेगी, अंतिम पड़ाव में सभा होगी।

Advertisment

सरकार की उपलब्धियों के बारे में होगी चर्चा

यात्रा के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं के पाम्पलेट वितरित करेंगे। साथ ही केंद्र सरकार की नाकामियों तथा 15 सालों के रमन सरकार के कुशासन को भी प्रचारित किया जायेगा। यात्रा में मोटरसाइकिल रैली, भरोसा रथ के माध्यम से होगी।

इन नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन, उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव सरगुजा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत सक्ती, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बस्तर में होंगे शामिल। सभी मंत्री, विधायक, सांसद अपने-अपने क्षेत्रों में यात्रा में शामिल होंगे।

यात्रा में क्या होगा?

यात्रा में मोटरसाइकिल रैली, भरोसा रथ शामिल होगा। कहीं भी पैदल यात्रा नहीं होगी। सभी विधानसभा का रोड मैप पहले से तय होगा और यात्रा उसी के अनुसार निकाली जाएगी। हर क्षेत्र के प्रमुख स्थानों से यह यात्रा गुजरेगी। जनता को सरकार की योजनाएं के बारे में भी बताना होगा।

Advertisment

मुख्यमंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

सीएम भूपेश बघेल आज पाटन में विभिन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दोपहर 12.10 पर सीएम कांग्रेस के भरोसा यात्रा में शामिल होंगे। उसके बाद दोपहर 3.20 पर ग्राम झीट में परिक्षेत्रीय साहू समाज कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 4 बजे नगर पीला परिषद अमलेश्वरडीह में छग राज्य स्तरीय कबड्डी व चौसर प्रतियोगिता में शामिल होंगे। उसके बाद करीब शाम 5 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

ये भी पढ़ें: 

MP Bhopal Matro: भोपाल में कल होगा मेट्रो का फाइनल ट्रायल, इस ट्रेक पर CM दिखाएंगे हरी झंडी

Weather Update Today: हिमाचल, यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश के आसार, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Advertisment

Gandhi Jayanti 2023: महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर PM Modi ने दी श्रद्धांजलि, इन नेताओं ने भी किया नमन

Lal Bahadur Shastri Jayanti 2023: आज देश के दूसरे प्रधानमंत्री की जयंती पर जानें उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें और अनमोल विचार

Bastar Dussehra: रथ बनाने 2 गांव से पहुंचे ग्रामीण, 30 से अधिक गांवों से लाई गई लकड़ी, जाने क्‍या है परंपरा

Advertisment

Aaj ka Rashifal: आज इस राशि के जातक के प्रेम-संबंध होंगे मजबूत, करियर में मिलेगी सफलता, जानें अपना राशिफल

CG Elections 2023, Congress Bharosa yatra, Bharosa yatra in CG, Chattisgarh Chunav, Chattisgarh Elections 2023, सीजी इलेक्शन 2023, कांग्रेस भरोसा यात्रा, भरोसा यात्रा इन सीजी, छत्तीसगढ़ चुनाव, छत्तीसगढ़ इलेक्शन 2023

CG Elections 2023 chattisgarh elections 2023 Chattisgarh Chunav Bharosa yatra in CG Congress Bharosa yatra
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें