Advertisment

CG Elections 2023: सट्टेबाजी ऐप मामले में असम के मुख्यमंत्री का बघेल पर हमला, कहा- भगवान महादेव उन्हें नहीं छोड़ेंगे

CG Elections 2023: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को ‘महादेव’ ऐप घोटाले के सिलसिले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश...

author-image
Bansal news
CG Elections 2023: सट्टेबाजी ऐप मामले में असम के मुख्यमंत्री का बघेल पर हमला, कहा- भगवान महादेव उन्हें नहीं छोड़ेंगे

CG Elections 2023: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को ‘महादेव’ ऐप घोटाले के सिलसिले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला बोला और कहा कि भगवान महादेव उन्हें नहीं बख्शेंगे और इनसे एक-एक पैसे का हिसाब मांगेंगे।

Advertisment

नक्सलियों के साथ सांठगांठ करने का लगाया आरोप

छत्तीसगढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर नक्सलियों के साथ सांठगांठ करने का भी आरोप लगाया। शर्मा ने कहा, ''हाल ही में जब मैं (चुनाव प्रचार के लिए) बिलासपुर में था तो मुझे पता चला कि भूपेश बघेल ने महादेव (सट्टेबाजी) ऐप के माध्यम से 508 करोड़ रुपये लूटे हैं। इस घोटाले में इससे अधिक की लूट हुई होगी।’’

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में भूपेश बघेल का कार्यकाल ढाई वर्ष का था और शेष ढाई वर्ष टीएस सिंहदेव का था। बघेल को ढाई साल बाद और ढाई साल मिल गया जो पैसे के लेनदेन के बिना संभव नहीं था।

भगवान महादेव उन्हें नहीं छोड़ेंगे

उन्होंने कहा, ''उन्होंने ऐप का नाम महादेव रखकर घोटाला किया। उसने उसका नाम भूपेश रखा होता या मेरा नाम हिमंत रख दिया होता। लेकिन उन्होंने ऐप का नाम महादेव (के नाम पर) रख दिया। अब महादेव उन्हें नहीं छोड़ेंगे और एक-एक पैसे का हिसाब लेंगे।

Advertisment

भाजपा सत्ता में आई तो पांच साल में होगा नक्सलियों का सफाया

शर्मा ने कहा, ''अमित शाह जी ने घोषणा की है कि अगर भाजपा छत्तीसगढ़ में सत्ता में आई तो पांच साल में राज्य से नक्सलियों का सफाया कर दिया जाएगा।'' राजिम निर्वाचन क्षेत्र उन 70 सीटों में से एक है जहां 17 नवंबर को दूसरे चरण में मतदान होगा।

छत्तीसगढ़ की कुल 90 विधानसभा सीटों में से 20 पर सात नवंबर को मतदान हुआ था। शेष 70 सीटों पर 17 नवंबर को मतदान होगा। बुधवार को दूसरे चरण का चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा।

————————————

 आपकी आवाज बंसल न्यूज” (Bansal News) अब व्हाट्सएप्प चैनल पर भी
⭐ ✨ ⭐ ✨

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ब्रेकिंग न्यूज और छोटी-बड़ी सभी खबरें सबसे पहले पाने के लिए…
इस लिंक पर क्लिक कर बंसल न्यूज को Follow करें

Advertisment

https://whatsapp.com/channel/0029VaDuF9H5Ui2WPQVIdd0r

————————————

ये भी पढ़ें: 

CG Elections 2023: चुनावी सभा में श्रोताओं का टोटा, नेताजी ने नौनिहालों के बीच दिया भाषण

MP Election 2023: BJP का ‘मतदाता पर्ची वितरण महाअभियान’, CM समेत ये दिग्‍गज वितरण कर रहे पर्चियां

PM Modi Jharkhand Visit: पांच राज्‍यों में चुनाव के बीच आज झारखंड जाएंगे PM मोदी, आदिवासियों को देंगे बड़ी सौगात

Advertisment

Uttarkashi Tunnel Rescue: सुरंग में फंसे श्रमिकों को निकालने का प्रयास जारी, पाइप डालने की प्रक्रिया शुरू

Bhilai Steel Plant: भिलाई स्टील प्लांट हादसे में घायल कर्मचारी की हालत गंभीर, विस्फोट के चलते झुलस गया था मजदूर

CG Elections 2023, Chhattisgarh Election, CG News, Chhattisgarh Election 2023, Assam CM, Mahadev App, Bitting App Mahadev, CG Congress, CG Politics, सीजी चुनाव 2023, छत्तीसगढ़ चुनाव, सीजी समाचार, छत्तीसगढ़ चुनाव 2023, असम सीएम, महादेव ऐप, बिटिंग ऐप महादेव, सीजी कांग्रेस, सीजी राजनीति

Advertisment
Mahadev App Chhattisgarh Election 2023 chhattisgarh election CG Politics CG news CG Elections 2023 CG Congress Bitting App Mahadev Assam CM
Advertisment
चैनल से जुड़ें