Advertisment

CG Election Holiday 2025: छत्‍तीसगढ़ में रहेगा तीन दिन सार्वजनिक अवकाश, सरकार ने जारी की अधिसूचना

Chhattisgarh Nagariya Nikay Chunav Holiday ( Sarvajanik Avkash 2025) Announcement Update; छत्‍तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्‍तरीय पंचायत चुनाव हो रहे हैं। इसी के चलते एक चरण में निकाय चुनाव कराए जाएंगे

author-image
Sanjeet Kumar
CG Election Holiday 2025

CG Election Holiday 2025

CG Election Holiday 2025: छत्‍तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्‍तरीय पंचायत चुनाव हो रहे हैं। इसी के चलते एक चरण में निकाय चुनाव कराए जाएंगे। वहीं तीन चरणों में पंचायत चुनाव का मतदान होगा। मतदान के दिन प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

Advertisment

इसके लिए सामान्‍य प्रशासन विभाग की ओर से अधिसूचना (CG Election Holiday 2025) भी जारी की गई है। इसके अनुसार प्रदेश में तीन दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इन दिनों में 11 फरवरी, 17 और 20 फरवरी की तारीखों का ऐलान किया गया है। जबकि 23 फरवरी को भी मतदान होगा। उस दिन रविवार है। इसके चलते उक्‍त मतदान दिवस को लेकर कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है।

देखें सामान्‍य प्रशासन विभाग का आदेश

Department of General Administration

ये खबर भी पढ़ें: CG Train Cancelled List: छत्‍तीसगढ़ से चलने वाली 8 ट्रेनें निरस्‍त; ये रही बड़ी वजह, देखें लिस्‍ट…

CG Sarvajanik Avkash 2025 CG Nagariya Nikay Chunav CG Election Holiday
Advertisment
चैनल से जुड़ें