Advertisment

CG Election 2023: कांग्रेस का बूथ चलो अभियान आज से, इस शहर से होगी शुरुआत

author-image
Preeti Dwivedi
CG Election 2023: कांग्रेस का बूथ चलो अभियान आज से, इस शहर से होगी शुरुआत

रायपुर| CG Election 2023: कांग्रेस की चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। यही कारण है की आज राजधानी रायपुर में कांग्रेस का बूथ चलो अभियान (Congress Booth Chalo Abhiyan)  शुरू होने जा रहा है। जिसकी शुरुआत बस्तर संभाग से होने जा रही है।

Advertisment

MP Election 2023: पीएम मोदी को लेकर भोपाल में हाई अलर्ट, ये एरिया नो फ्लाई जोन घोषित

12 विधानसभा में शुरू होगा अभियान

रायपुर के बस्तर से कांग्रेस ने चुनावी (CG Election 2023) तैयारियां तेज कर दी हैं। जिसके चलते आज से कांग्रेस का बूथ चलो (Congress Booth Chalo Abhiyan)अभियान की शुरुआत हो रही है। पहले चरण में इसे बस्तर संभाग से प्रारंभ किया जा रहा है. जिसे 12 विधानसभा शामिल हैं। इस अभियान के जरिए कांग्रेस जनता से सीधा संवाद बनाने का प्रयास करेगी। जिसमें बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सशक्त किया जाएगा. इस अभियान में कुमारी शैलजा कांकेर में शामिल होंगी। मोहन मरकाम भानुप्रतापपुर में शामिल होंगे।

MP Weather: भोपाल-सागर सहित इन ज़िलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट

Advertisment

कहाँ कौन होगा शामिल

इस अभियान में कांग्रेस (CG Election 2023) के कई बड़े नेता शामिल होंगे. जिसमें संसदीय सचिव विकास उपाध्याय अंतागढ़ में, वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण सहमा केशकाल में, मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम कोंडागांव में, फूलोदेवी नेताम नारायणपुर में, सप्तगिरी उल्का बस्तर में, मंत्री टीएस सिंहदेव चित्रकोट में, मंत्री कवासी लखमा दंतेवाड़ा में, मंत्री शिव डहरिया बीजापुर में शामिल होंगे।

CG Congress News: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर एक्टिव मोड में कांग्रेस

अभियान पर पूर्व सीएम रमन सिंह का बयान

रायपुर में होने वाले कांग्रेस के बूथ चलो अभियान पर रमन सिंह बोले कि हमारे अभियान को देखकर फोटोकॉपी कर लेते हैं। हमारे अभियान को फॉलो करते हैं। उन्होंने कहा कि नकल के लिए भी अकल चाहिए।

Advertisment

बीजेपी विधायक दल की बैठक आज

रायपुर (Raipur) में आज बीजेपी (BJP) विधायक दल की बैठक होगी। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के आवास पर होने वाली इस बैठक में मानसून सत्र में सरकार को घेरने की तैयारी को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।  इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी मौजूद रहेंगे। आपको बता दें 18 जुलाई से सीजी (CG) का मानसून सत्र शुरू हो रहा है।

MP Election 2023: पीएम मोदी को लेकर भोपाल में हाई अलर्ट, ये एरिया नो फ्लाई जोन घोषित

cg election 2023 CG CONGRESS NEWS Congress Booth Chalo Abhiyan
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें