Advertisment

CG Election 2023 के दिग्‍गज, जानिए विधायक अनूप नाग से जुड़ी खास बातें

अंतागढ़ में जन्‍में विधायक अनूप नाग कांग्रेस का एक चर्चित चेहरा हैं। अनूप नाग ने पढ़ाई के दौरान ही राजनीति में एंट्री करली थी।

author-image
Bansal news
CG Election 2023 के दिग्‍गज, जानिए विधायक अनूप नाग से जुड़ी खास बातें

CG Election 2023: अंतागढ़। कांकोर जिले की अंतागढ़ में जन्‍में विधायक अनूप नाग कांग्रेस पार्टी का एक चर्चित चेहरा हैं। अनूप नाग ने पढ़ाई के दौरान ही राजनीति में एंट्री करली थी और शासकीय उपाधि महाविद्यालय,कांकेर में छात्र संघ का अध्‍यक्ष चुना गया।

Advertisment

अनूप नाग ने MA की डिग्री हासिल कर पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दी और उत्कृष्ट कार्य के लिए कई मेडल अपने नाम किए। साथ ही पुलिस निरीक्षक के पद से रिटायर हुए और कांग्रेस का दामन थाम लिया।

2018 में लड़ा पहली बार विधानसभा चुनाव

विधायक अनूप नाग ने पहली बार 2018 में कांग्रेस के सिंबल से चुनाव लड़ा और 57061 वोटों से जीतकर विधानसभा पहुंचे। उन्‍होने अपने निकटवर्ती प्रतिद्वंदी बीजेपी के विक्रम उसेंडी को 13414  वोटों के अंतर से हराया था।

5 वर्षों के कार्यकाल में किया क्षेत्र का चौमुखी विकास

विधायक अनूप नाग ने अपने कार्यकाल के दौरान अंतागढ़ विधानसभा सीट का चौमुखी विकास किया है। उन्‍होने क्षेत्र को विकास की एक नई दिशा दी और कई तरह के विकास कार्य कराए।

Advertisment

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में रोजगार देने का किया प्रयास

कांकोर नक्‍सल प्रभावित जिला है। नक्सलियों के कारण लोगों में दहशत का माहौल बना रहता है। अनूप ने विधायक बनने के बाद लोगों को रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया, जिसका काफी विरोध किया गया। साथ ही नक्‍सली नेताओं ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

नक्‍सली नेताओं के विरोध के बाद भी उन्‍होने अपने कदम पीछे नहीं हटाए और जनता की भलाई के लिए लगातार काम करते रहे। यही कारण है कि अनूप नाग का समाज के हर वर्ग में प्रभाव दिखाई पड़ता है।

राजनीतिक करियर

- अनूप नाग 1978  से 1979 तक छात्र संघ के अध्‍यक्ष रहे हैं।

- पुलिस विभाग से रिटायर होने के बाद कांग्रेस का दामन थाम लिया था।

- 2018 में कांग्रसे के सिंबल से चुनाव जीतकर पहली बार विधानसभा पहुंचे।

- 2019 से 2021 तक आचरण समिति, छत्तीसगढ़ के सदस्य रहे।

ये भी पढ़ें: 

CG Election 2023 के दिग्‍गज, जानिए नंदकुमार साय से जुड़ी खास बातें

CG Election 2023: अंतागढ़ में बंगाली समुदाय किंगमेकर, जानिए क्या हैं चुनावी मुद्दे?

Advertisment

CG Election 2023: कौन हैं टीएस सिंहदेव, यूपी में जन्‍म,मप्र में पढ़ाई और छग सियासत में दबदबा

CG Election 2023: अंबिकापुर विधानसभा का लेखाजोखा और चुनाव परिणाम 2018 

CG Election 2023: जानिए पूर्व सीएम डॉ. रमन कुमार से जुड़ी खास बातें, UN भी कर चुका है सराहना

Chhattisgarh Election 2023, Assembly elections, Antagarh assembly, MLA Anoop Nag, Anoop Nag life introduction

Advertisment
assembly elections Chhattisgarh Election 2023 Antagarh Assembly MLA Anoop Nag Anoop Nag life introduction
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें