Advertisment

CG Election 2023: अकलतरा में SC समुदाय किंगमेकर, जानिए क्‍या हैं चुनावी समीकरण?

छत्तीसगढ़ की राजनीतिक गलियारों में अकलतरा विधानसभा सीट चर्चा का विषय बनी रहती है। यहां का इतिहास भी काफी दिलचस्‍प है।

author-image
Bansal News
CG Election 2023: अकलतरा में SC समुदाय किंगमेकर, जानिए क्‍या हैं चुनावी समीकरण?

CG Election 2023: अकलतरा। छत्तीसगढ़ की राजनीतिक गलियारों में अकलतरा विधानसभा सीट चर्चा का विषय बनी रहती है। यहां का इतिहास भी काफी दिलचस्‍प है। कहा जाता है कि जो सत्ता में रहता है, यहां उस पार्टी का उम्‍मीदवार चुनाव हार जाता है। वहीं जो सत्ता में नहीं रहता है, उस पार्टी का उम्‍मीदवार यहां चुनाव जीत जाता है।यही कारण है कि इस सीट पर सभी राजनितिक पार्टीयों की निगाह बनी हुई है।

Advertisment

SC समुदाय है किंगमेकर

यहां OBC और SC वर्ग सबसे बढ़ा वोट बैंक हैं। जिसकी संख्‍या दो लाख से भी अधिक है। वहीं केबल SC समुदाय की संख्‍या 50 हजार है। राजनीतिक जानकार बताते हैं कि इन दोनों समुदायों का जिस ओर झुकाव होता है वह चुनाव जीत जाता है। इसके अलावा चुनावी मुद्दों की बात की जाए तो यहां विकास की गति बहुत धीमी है।

2 लाख वोटर चुनेंगे अपना नेता

अकलतरा में 2,03,052 वोटर हैं, जो आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में अपना नेता चुनेंगे। इन मतदाताओं में पुरुष मतदाता- 1,04,545 और महिला मतदाता- 98506 व थर्ड जेंडर मतदाता-01 शामिल हैं।

 2018 में बीजेपी उम्‍मीदबार ने जीता था चुनाव

साल 2018  में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी के सौरभ सिंह ने 60,502 वोटों के साथ चुनाव जीता था। उन्होंने निकटवर्ती प्रतिद्वंदी बीएसपी की ऋचा जोगी को 1,854 वोटों के अंतर से हराया था।

Advertisment

Akaltara-CG

राजनितिक विशेषज्ञ कहते हैं कि 2018 में पूर्व सीएम रमन सिंह ने अकलतरा का दौरा किया था और सत्ता में फिर से वापसी नहीं हुई।जिसके चलते इस सीट पर सभी की नजर रहती है।

अजीत जोगी पहले सीएम जो यहां गए

साल 2003 में विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री अजीत जोगी विभिन्‍न सीटों का दौरा कर रहे थे। इसी कड़ी में वह अकलतरा पहुंच गए। जिसके बाद विधानसभा चुनाव 2003 में कांग्रेस की करारी हार हुई और फिर 15 साल तक सत्ता से बाहर रही। साथ ही जोगी फिर कभी सीएम नहीं बन पाए।

ये भी पढ़ें: 

28 August History: आज के दिन ही फोर्ब्स ने मायावती को किया था लिस्ट में शामिल, जानिए आज के दिन की घटनाएं

Advertisment

Raksha Bandhan 2023: बाबा महाकाल को लगेगा सवा लाख लड्डुओं का भोग, खजराना मंदिर में चढ़ेगी चंद्रयान 3 थीम की राखी

Aaj ka Rashifal: इन 2 राशियों के जातक शुरू कर सकते हैं नया प्रोजेक्ट, इन 4 राशियों के लोग पाएंगे आर्थिक सफलता, जानें अपना राशिफल

MP: हमीदिया चिकित्सालय में अब मिलेगीं नई सुविधा, भवन का लोकार्पण आज, उज्जैन दौरे पर रहेंगे CM Shivraj

Advertisment

World’s First Disaster Hospital: भारत के वैज्ञानिकों ने फिर दिखाया कमाल, विश्व का पहला आपदा अस्पताल किया तैयार

CG Election 2023, Akaltara Assembly, Assembly Elections, Election Equation, Election Issues, Congress, CG News,  BJP, अकलतरा विधानसभा, विधानसभा चुनाव, चुनावी समीकरण, चुनावी मुद्दे

Congress CG news bjp assembly elections election equation cg election 2023 Election Issues अकलतरा विधानसभा Akaltara Assembly
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें