Advertisment

CG Election 2023 Live Update: छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान आज, 40 लाख से ज्यादा मतदाता तय करेंगे 223 प्रत्याशियों का भविष्य

CG Election 2023 Live: छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान आज, 40 लाख से ज्यादा मतदाता तय करेंगे 223 प्रत्याशियों का भविष्य

author-image
Preeti Dwivedi
CG Election 2023 Live Update: छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान आज, 40 लाख से ज्यादा मतदाता तय करेंगे 223 प्रत्याशियों का भविष्य

CG Election 2023 Live Update: छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर यानि आज पहले चरण का मतदान होना है। इसके लिए प्रशासन और आयोग द्वारा तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिसमें 20 सीटों पर 223 प्रत्याशी अपनी किस्मत का फैसला मतदान पेटियों में कैद हो जाएगा। जिसमें 40 लाख से ज्यादा मतदाता इन प्रत्याशियों का भविष्य तय करेंगे। सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी।

Advertisment

ऐसे हो रही वोटिंग

तय समय सारणी के अनुसार कुंडा गांव नक्सली क्षेत्र में 508 मतदान केंद्र बनाया गया है। यहां पर नक्सल प्रभावित सबसे संवेदनशील इलाका है। यहां मोहन मरकान कांग्रेस प्रत्याशी हैं। यहां पर 10 बूथ महिलाओं के लिए विशेष रूप से बनाए गए हैं।

कांकेर में क्या है व्यवस्था

यहां तीन विधानसभाएं आती हैं। यह भी नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। यह अति संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। इसलिए यहां बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन तैनात है।

दो समय पर मतदान

आपको बता दें अति संवेदनशी इलाकों में मतदान के लिए अलग समय रखा गया है। आज सीजी में 20 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। जिसमें बस्तर की 12, दुर्ग की 8 सीटें शामिल हैं। तय समय अनुसार 10 सीटों पर सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक वोटिंग शुरू होगी। तो वहीं बची 10 सीटों पर सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। यहां पर 20 सीटों के लिए 40 लाख 78 हजार मतदाता मतदान करेंगे।

Advertisment

घर-घर जाकर ​किया जनसंपर्क

आपको बता दें रायपुर में पहले चरण के विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग के लिए प्रत्याशियों ने घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। पहले चरण में 20 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान किया जाएगा। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के 8 विधानसभा सीटों में भी मतदान होगा।

5304 मतदान केंद्र

अपको बता दें पहले चरण के मतदान के लिए 5304 मतदान केंद्र बनाए गए। जिसमें पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। यहां पर शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी।

तो वहीं मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा विधानसभा क्षेत्रों में दोपहर 3 बजे तक वोटिंग होगी।

Advertisment

यहां के 20 सीटों के लिए 40 लाख 78 हजार 681 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें पहले चरण में 19 लाख 93 हजार 937 पुरुष तो 20 लाख 84 हजार 675 महिलाएं और 69 तृतीय लिंग मतदाता मतदान करेंगे।

CG Election 2023 Live, CG Election 2023 Live in hindi, CG Election 2023 update, CG vidhansabha chunav 2023, bansal news

Bansal News cg vidhansabha chunav 2023 CG Election 2023 Live CG Election 2023 Live in hindi CG Election 2023 update
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें