Advertisment

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान कल, 20 विधानसभा सीटों पर 223 प्रत्याशियों का होगा फैसला

CG में कल पहले चरण का मतदान होगा। 20 सीटों पर 223 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाएंगे। 40 लाख से ज्यादा मतदाता मतदान करेंगे।

author-image
Preeti Dwivedi
CG Elections 2023: छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए नामांकन भरने का अंतिम दिन, प्रियंका गाँधी का सीजी दौरा, पढ़ें आज की चुनावी हलचल

रायपुर। CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में कल यानि 7 नवंबर को पहले चरण का मतदान होगा। जिसमें 20 सीटों पर 223 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाएंगे। जिसमें 40 लाख से ज्यादा मतदाता मतदान करेंगे। सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी।

Advertisment

कहां कैसी होगी वोटिंग

तय समय सारणी के अनुसार कुंडा गांव नक्सली क्षेत्र में 508 मतदान केंद्र बनाया गया है। यहां पर नक्सल प्रभावित सबसे संवेदनशील इलाका है। यहां मोहन मरकान कांग्रेस प्रत्याशी हैं। यहां पर 10 बूथ महिलाओं के लिए विशेष रूप से बनाए गए हैं।

कांकेर में क्या है व्यवस्था

यहां तीन विधानसभाएं आती हैं। यह भी नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। यह अति संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

चुनावी काउंटडाउन शुरु

आपको बता दें सीजी में पहले चरण की 20 सीटों पर कल मंगलवार को होगा। बस्तर की 12, दुर्ग की 8 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। तय समय अनुसार 10 सीटों पर सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक वोटिंग होगी। तो वहीं बची 10 सीटों पर सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। ईवीएम की पेटियां पहुंचना शुरू हो गई हैं। जिनकी जांच भी शुरू हो गई है। यहां पर 20 सीटों के लिए 40 लाख 78 हजार मतदाता मतदान करेंगे।

Advertisment

घर-घर जाकर कर सकेंगे जनसंपर्क

आपको बता दें रायपुर में पहले चरण के विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग के लिए प्रत्याशी आज से घर-घर जाकर जनसंपर्क कर सकेंगे। पहले चरण में 20 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के 8 विधानसभा सीटों में भी मतदान होगा।

5304 मतदान केंद्र

अपको बता दें पहले चरण के मतदान के लिए 5304 मतदान केंद्र बनाए गए। जिसमें पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। यहां पर शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। इसी के साथ मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा विधानसभा क्षेत्रों में दोपहर 3 बजे तक वोटिंग होगी।
यहां के 20 सीटों के लिए 40 लाख 78 हजार 681 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें पहले चरण में 19 लाख 93 हजार 937 पुरुष तो 20 लाख 84 हजार 675 महिलाएं और 69 तृतीय लिंग मतदाता मतदान करेंगे।

बड़े चेहरे

राजनांदगांव- रमन सिंह
कवर्धा - मोहम्मद अकबर
अंतागढ़ - विक्रम उसेंडी
कोंडागांव - मोहन लाल मरकाम
कोंडागांव - लता उसेंडी
नारायणपुर - केदार कश्यप
बस्तर - लखेश्वर बघेल
जगदलपुर- किरण सिंह देव
चित्रकोट - दीपक बैज
दन्तेवाड़ा - छविन्द्र महेंद्र कर्मा
बीजापुर - विक्रम मंडावी
बीजापुर - महेश गागड़ा
कोन्टा - कवासी लखमा

Advertisment

ये हैं खास मुद्दे

​1. नगरनार प्लांट का निजीकरण .
2. धर्मांतरण:
3 नक्सलवाद
4.स्थानीय भर्ती
5 .कर्ज माफी और किसान
6.सांप्रदायिक ध्रुवीकरण
7.पीएम आवास
8.शराबबंदी

CG Election 2023 in Hindi, CG Election 2023, CG breaking news, cg vidhansabha chunav, news in hindi, bansal news

Bansal News CG Breaking News news in hindi cg election 2023 Cg vidhansabha chunav CG Election 2023 in hindi
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें