Advertisment

CG Election 2023: अंबिकापुर विधानसभा का लेखाजोखा और चुनाव परिणाम 2018

छत्तीसगढ़ की अंबिकापुर विधानसभा सीट पर 2008 से कांग्रेस का दबदबा बरकरार है। वहीं 2018 के विधानसभा चुनाव में टीएस देव सिंह ने जीत दर्ज की थी।

author-image
Bansal news
Chhattisgarh Election 2023: राजनांदगांव में बीजेपी का दबदबा, जानिए क्‍या हैं चुनावी मुद्दे

CG Election 2023:अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की अंबिकापुर विधानसभा सीट पर 2008 से कांग्रेस का दबदबा बरकरार है। वहीं 2018 विधानसभा चुनाव की बात की जाए तो अंबिकापुर में कांग्रेस के टीएस देव सिंह ने तीसरी बार 100439 वोटों से जीत दर्ज की थी।

Advertisment

टीएस देव ने अपने निकटवर्ती प्रतिद्वंदी बीजेपी के अनुराग सिंह देव को हराया था, जिन्हें 60815 वोट मिले। वहीं जीत-हार में वोटों का अंतर 39624 रहा। साथ ही चुनावी मौदान में कुल 23 प्रत्याशी अपनी किस्‍मत अजमा रहे थे।

2018 के चुनाव में कुल 178848 मतदाताओं ने (22.24%) मतदान किया। इसमें से पुरूष मतदाता 88897 और महिला मतदाता- 88499  शामिल रहीं। हालांकि अब 2023 के विधानसभा चुनाव में 226012 मतदाता अपना नेता चुनेंगे। इन मतदाताओं में पुरुष मतदाता-113240  और महिला मतदाता-112747 व थर्ड जेंडर मतदाता-25 हैं।

अंबिकापुर विधानसभा चुनाव 2018 का परिणाम

अंबिकापुर विधानसभा सीट से कुल 23 उम्‍मीदवार 2018 के चुनावी मैदान में थे। जिसमें शीर्ष पर रहे उम्‍मीदवारों को मिले वोटों की सूची नीचे दी गई है।

Advertisment

1. टीएस सिंह देव – 100439
2. अनुराग देव सिंह – 60815
3. गोपाल प्रसाद गुप्ता - 4459
4. तरुण कुमार भगत – 2173
5. क्रांति कुमार रावत – 2103
6. सीताराम दास – 1322
7. पारसनाथ राजवाड़े – 980
8. अरविंद कच्छप – 980
9. साकेत त्रिपाठी – 980
10. त्रिभुवन कुमार – 360
11. मुस्कावन रजक – 354

ये भी पढ़ें:

CG Election 2023: चुनावी तैयारियां तेज, निर्वाचन आयोग, कांग्रेस चुनाव घोषणा पत्र समिति की बैठक

CG Election 2023: जानिए पूर्व सीएम डॉ. रमन कुमार से जुड़ी खास बातें, UN भी कर चुका है सराहना

Advertisment

CG Election 2023: जानिए राजनांदगांव विधानसभा सीट का लेखाजोखा और चुनाव परिणाम 2018

CG Election 2023: CM अरविंद केजरीवाल की गारंटी घर-घर पहुंचाने की तैयारी, “आप” ने बनाई ग्राम समितियां

CG Election 2023: पाटन विधानसभा का लेखाजोखा और चुनाव परिणाम 2018

CG Election 2023, Ambikapur Assembly, election result 2018, Assembly Election, विधानसभा चुनाव, डिप्‍टी सीएम टीएस सिंह देव, विधानसभा चुनाव 2023

Advertisment
Assembly election विधानसभा चुनाव election result 2018 cg election 2023 विधानसभा चुनाव 2023 Ambikapur Assembly डिप्‍टी सीएम टीएस सिंह देव
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें