Advertisment

CG Paddy Scam: रायगढ़ में 2 करोड़ का धान घोटाला करने वाले समिति प्रबंधक समेत 3 कर्मचारियों पर FIR, जानें कैसे पकड़ाए

Chhattisgarh CG Dhan Kharidi Scam Case; छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में धान खरीदी केंद्र में बड़ा घोटाला सामने आया है। टेंडा नवापारा के धान उपार्जन केंद्र में 2 करोड़ से ज्यादा की फर्जी धान खरीदी का मामला

author-image
Sanjeet Kumar
CG Dhan Kharidi Scam

CG Dhan Kharidi Scam

CG Dhan Kharidi Scam: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में धान खरीदी केंद्र में बड़ा घोटाला सामने आया है। टेंडा नवापारा के धान उपार्जन केंद्र में 2 करोड़ से ज्यादा की फर्जी धान खरीदी (CG Dhan Kharidi Scam) का मामला उजागर हुआ है। इस घोटाले में केंद्र के सहायक समिति प्रबंधक, कम्प्यूटर ऑपरेटर और भृत्य शामिल पाए गए हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

Advertisment

जानकारी के मुताबिकटेंडा नवापारा उपार्जन केंद्र (CG Dhan Kharidi Scam) में साल 2024-25 सत्र में धान खरीदी की गई थी। जहां जांच के लिए सहकारिता विभाग और फूड इंस्पेक्टर टीम के द्वारा जांच की गई। जांच में रिकॉर्ड में गड़बड़ी मिली। 7159.60 क्विंटल धान खरीदी गई, यह 2 करोड़ 21 लाख 94 हजार 760 रुपए की है। जबकि उक्‍त धान का स्‍टॉक मौके पर नहीं था।

बारदाना में भी की गई गड़बड़ी

जांच में यह भी सामने आया कि केंद्र में 4108 नया बारदाना, 426 मिलर्स बारदाना और 1854 पीडीएस बारदाना की भी हेराफेरी की गई है। इन बोरियों की कुल कीमत करीब 5 लाख 70 हजार रुपए है।

ये खबर भी पढ़ें: आज का इतिहास: 1955 – प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का 76 साल की उम्र में निधन हुआ था।

Advertisment

तीनों कर्मचारियों ने मिलकर की 2.27 करोड़ की धोखाधड़ी

जांच में पाया गया कि सहायक समिति प्रबंधक (CG Dhan Kharidi Scam) मनोज कुमार गुप्ता, कम्प्यूटर ऑपरेटर मुकेश यादव और भृत्य दिलीप राठिया ने मिलकर कुल 2 करोड़ 27 लाख 65 हजार 260 रुपए का घोटाला किया है।

ये खबर भी पढ़ें: Chhattisgarh Weather: बस्‍तर में तेज आंधी के साथ बारिश, प्रदेश में चार डिग्री तक बढ़ेगा पारा; यहां यलो अलर्ट

chhattisgarh news CG Dhan Kharidi Scam Raigarh Tenda Nawapara
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें