/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/k91gBrEz-BANSAL-NEWS-5.webp)
CG Dhan Kharidi Record: छत्तीसगढ़ में इस खरीफ सीजन में राज्य शासन द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के तहत रिकॉर्ड 149.25 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। यह राज्य के गठन के बाद का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। इसमें मोटा धान 81.98 लाख मीट्रिक टन, पतला धान 10.75 लाख मीट्रिक टन और सरना धान 56.52 लाख मीट्रिक टन शामिल है।
25 लाख से अधिक किसानों को लाभ
धान खरीदी (CG Dhan Kharidi Record) का सिलसिला 14 नवंबर 2024 से शुरू होकर 31 जनवरी 2025 तक जारी रहा। इस दौरान राज्य के पंजीकृत 25 लाख 49 हजार 592 किसानों ने धान बेचा। किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत 31 हजार 89 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
महासमुंद जिला सबसे आगे
महासमुंद जिले ने 11.04 लाख मीट्रिक टन धान खरीद कर राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। बेमेतरा जिला 9.38 लाख मीट्रिक टन धान खरीद कर दूसरे स्थान पर और बलौदाबाजार-भाटापारा जिला 8.56 लाख मीट्रिक टन धान खरीद कर तीसरे स्थान पर रहा।
धान उठाव और मिलिंग में तेजी
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि धान खरीदी (CG Dhan Kharidi Record) के साथ ही कस्टम मीलिंग के लिए धान का उठाव तेजी से किया जा रहा है। अब तक 123 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी किए गए हैं, जिसमें से 103 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान का उठाव हो चुका है। धान उठाव पंजीकृत 4102 राइस मिलरों के जरिए धान का उठाव निरंतर किया जा रहा है। विगत वर्ष 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी।
जिलेवार धान खरीदी का विवरण
- बस्तर: 27.60 लाख क्विंटल
- बीजापुर: 11.97 लाख क्विंटल
- दंतेवाड़ा: 3.34 लाख क्विंटल
- कांकेर: 53.14 लाख क्विंटल
- कोण्डागांव: 31.24 लाख क्विंटल
- नारायणपुर: 3.80 लाख क्विंटल
- सुकमा: 9.29 लाख क्विंटल
- बिलासपुर: 69.19 लाख क्विंटल
- गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: 14.05 लाख क्विंटल
- जांजगीर-चांपा: 63.27 लाख क्विंटल
- कोरबा: 29.15 लाख क्विंटल
- मुंगेली: 55.60 लाख क्विंटल
- रायगढ़: 50.87 लाख क्विंटल
- सक्ती: 51.37 लाख क्विंटल
- सारंगढ़-बिलाईगढ़: 46.56 लाख क्विंटल
- बालोद: 75.65 लाख क्विंटल
- दुर्ग: 57.61 लाख क्विंटल
- कवर्धा: 64.93 लाख क्विंटल
- राजनांदगांव: 70.14 लाख क्विंटल
- खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई: 40.37 लाख क्विंटल
- मोहला-मानपुर-अंबागढ़: 2.22 लाख क्विंटल
- धमतरी: 61.98 लाख क्विंटल
- गरियाबंद: 53.53 लाख क्विंटल
- रायपुर: 69.97 लाख क्विंटल
- बलरामपुर-रामानुजगंज: 29.70 लाख क्विंटल
- जशपुर: 37.39 लाख क्विंटल
- कोरिया: 12.84 लाख क्विंटल
- सरगुजा: 36.46 लाख क्विंटल
- सूरजपुर: 39.72 लाख क्विंटल
- मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: 9.69 लाख क्विंटल
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी (CG Dhan Kharidi Record) का यह नया कीर्तिमान किसानों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। राज्य सरकार की यह पहल किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत करने में मददगार साबित हो रही है।
Raipur Cyber Crime: जॉब के नाम पर युवक से हुई ठगी, साइबर अपराधियों ने टेलीग्राम और व्हाट्सएप के जरिए उड़ाए लाखों रुपये
CG Raipur Cyber Crime News: रायपुर के तरुण नगर इलाके में एक युवक के साथ साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। इलाके में रहने वाले वैभव सिंह पटेल के साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से 9,21,563 रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई है। बता दें, वैभव सिंह नाम का युवक फ्लोर सॉल्यूशन कंपनी में एरिया सेल्स मैनेजर हैं। पढ़ें पूरी खबर..
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/mVNTNmh8-BANSAL-NEWS-4-750x466.webp)
चैनल से जुड़ें