Advertisment

धान खरीदी में गड़बड़ी: रायगढ़ में चार कर्मचारी सस्‍पेंड, अपेक्‍स बैंक के पर्यवेक्षक को भी हटाया; अब होगा ये बड़ा एक्‍शन

Chhattisgarh Raigarh Cooperative Society Paddy Procurement Issue छत्‍तीसगढ़ में धान खरीदी का मुद्दा हमेशा से रहा है। ऐसे में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर तुरंत एक्‍शन भी हो रहा है।

author-image
Sanjeet Kumar
CG Dhan Kharidi Scam

CG Dhan Kharidi Scam

CG Dhan Kharidi Scam: छत्‍तीसगढ़ में धान खरीदी का मुद्दा हमेशा से रहा है। ऐसे में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर तुरंत एक्‍शन भी हो रहा है। रायगढ़ जिले में कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के द्वारा नियुक्‍त संयुक्त जांच दल निरीक्षण कर रहा है। इसी के चलते सभी धान खरीदी केंद्रों (CG Dhan Kharidi Scam) का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। इस दौरान अनियमितता बरतने पर चार कर्मचारियों को सस्‍पेंड कर दिया है। वहीं अपेक्‍स बैंक के पर्यवेक्षक को भी हटा दिया गया है।

Advertisment

निरीक्षण के दौरान जिले के विकासखंड तमनार की आदिम जाति सेवा सहकारी समिति में धान खरीदी केन्द्र (CG Dhan Kharidi Scam) का निरीक्षण किया। जहां कई गड़बड़ी (अनियमितता) पाई गईं। इसी तरह अन्‍य खरीदी केंद्रों पर भी अनियमितता पाई जाने पर बड़ा एक्‍शन हुआ है।

दोषी कर्मचारियों को किया निलंबित

Chhattisgarh Dhan Kharidi Scam

सत्‍यापन के लिए पहुंचा अमले ने जांच की। जांच में देखा कि 6529 बोरी (2611.60 क्विंटल) धान (CG Dhan Kharidi Scam) मौके पर कम मिला। वहीं  ऑनलाइन रिकॉर्ड में बारदानों की संख्‍या के विरूद्ध 4054 नए बारदाने अधिक व 5980 पुराने बारदाने कम मिले। धान एवं बारदाना में गड़बड़ी किए जाने पर कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई की और दोषी कर्मचारियों को सस्‍पेंड कर दिया। इसके अलावा अब दोषियों पर FIR की कार्यवाही भी की जाएगी। इस बारे में जानकारी उपआयुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं रायगढ़ के द्वारा दी गई है।

इन कर्मचारियों पर गिरी गाज

धान खरीदी केंद्र (CG Dhan Kharidi Scam) में गड़बड़ी किए जाने और शासन को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के मामले में कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने निर्देश जारी किया है। इस निर्देशानुसार 4 कर्मचारियों को सस्‍पेंड किया गया है। इन कर्मचारियों में सहायक समिति प्रबंधक निलाद्री पटनायक, फड़ प्रभारी भरतलाल राठिया, कम्प्यूटर आपरेटर मधुबाला पटनायक और बारदाना प्रभारी शिवशंकर भगत को सस्‍पेंड कर दिया है।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: छत्‍तीसगढ़ बीजेपी इलेक्‍शन: किरण सिंहदेव ही बने रहेंगे प्रदेशाध्‍यक्ष, निर्वाचन अधिकारी विनोद तावड़े ने की घोषणा

अपेक्‍स बैंक पर्यवेक्षक को हटाया

कर्मचारियों पर एक्‍शन के बाद धान खरीदी केन्द्रों (CG Dhan Kharidi Scam) का निरीक्षण करने वाले अपेक्स बैंक पर्यवेक्षक को हटा दिया गया है। खरीदी केंद्रों की वस्‍तु स्थिति सही रहने व खरीदी व्‍यवस्‍थाओं को लेकर इनके द्वारा सतत निगरानी और निरीक्षण किया जाता था। पर्यवेक्षक के द्वारा वस्तु स्थिति का सही पर्यवेक्षण नहीं करने पर पर्यवेक्षक अपेक्स बैंक परिक्षेत्र तमनार के सुरेन्द्र साव को हटा दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: CG पंजीयन विभाग में बंपर भर्ती: नए सेटअप में अलग-अलग श्रेणी के खाली पदों पर होगी नियुक्ति, वित्‍त मंत्री ने दी मंजूरी

Advertisment
Paddy Procurement Raigarh Cooperative Society
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें