Advertisment

धान खरीदी केंद्र चलो अभियान: कांग्रेस का छत्‍तीसगढ़ के उपार्जन केंद्रों पर प्रदर्शन, भूपेश-दीपक समेत कई नेता पहुंचे

Chhattisgarh Congress Paddy Procurement Center Inspection (Dhan Kharidi Kendra Chalo Abhiyan). छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस ने धान खरीदी केंद्र चलो अभियान की शुरुआत आज 3 दिसंबर से की है। आज कांग्रेस के दिग्‍गज नेता और कार्यकर्ता उपार्जन केंद्रों पर पहुंचे हैं।

author-image
Sanjeet Kumar
CG Dhan Kharidi Kendra Chalo Abhiyan

CG Dhan Kharidi Kendra Chalo Abhiyan

CG Dhan Kharidi: छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस ने धान खरीदी केंद्र चलो अभियान की शुरुआत आज 3 दिसंबर से की है। आज कांग्रेस के दिग्‍गज नेता और कार्यकर्ता उपार्जन केंद्रों पर पहुंचे हैं। यहां वरिष्‍ठ नेता धान खरीदी केंद्रों की कमियां देखेंगे और इनकी केंद्रों की कमियों को पूरा कराने के लिए सरकार को अवगत कराकर पूरा कराएंगे।

Advertisment

इस अभियान के पहले दिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर (CG Dhan Kharidi) पहुंचे, वे खरोरा धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे हैं। इसी तरह प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज बस्तर में हैं। वे यहीं से अभियान में शामिल हुए। वे यहां के खरीदी केंद्र का अवलोकन करने पहुंचे हैं।

महंत और सिंहदेव भी हुए अभियान में शामिल

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत (CG Dhan Kharidi) व पूर्व डिप्‍टी सीएम टीएस सिंहदेव भी अपने क्षेत्र की सोसायटियों में पहुंचे। इसी के साथ ही पार्टी ने सभी पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और मौजूदा विधायकों को निर्देश दिया है, ये नेता भी अपने-अपने इलाकों के खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे हैं।

अभियान को बेहतर बनाने प्रभारी नियुक्‍त

धान खरीदी केंद्र चलो अभियान के तहत कांग्रेस (CG Dhan Kharidi) कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक सोसायटियों तक भेजना चाहती है। ताकि वहां के हालातों की तस्वीर सरकार के सामने पेश की जाए और उक्‍त समस्‍याओं को पूरा कराया जाए। इसके लिए सभी नेताओं से अपने क्षेत्र में अभियान में शामिल होने को कहा गया है। इस अभियान के लिए प्रभारी भी नियुक्‍त किए गए हैं।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: कांग्रेस का धान खरीदी केंद्र चलो अभियान: छत्‍तीसगढ़ में 3 दिसंबर से हर उपार्जन केंद्र जाएगी टीम, जानेंगे हकीकत

किसानों को नहीं मिल रहा टोकन

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष धनेंद्र साहू ने आज अभियान की शुरुआत में 'धरसींवा के सांकरा धान खरीद केंद्र का निरीक्षण किया'। इस दौरान उन्‍होंने केंद्र पर कई अनियमितताएं देखीं। इस पर धनेंद्र साहू ने कहा कि केंद्र की हालत यह है कि लोगों को सुविधा नहीं मिल पा रही है।

वहीं किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए समय पर टोकन नहीं मिल पा रहा है। इससे किसानों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं उन्‍होंने आशंका जताई है कि 31 दिसंबर तक किसान अपना पूरा धान बेच पाएंगे या नहीं, यही अभी शंका बनी हुई है। इसी तरह तौल में गड़बड़ी की शिकायतें भी मिल रही हैं।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: छत्‍तीसगढ़ धान खरीदी: बारिश से धान भीगा तो उपार्जन केंद्र प्रभारी पर गिरेगी गाज, कलेक्‍टर ने दिए ये आदेश

procurement center issues Dhaan Kharidi Kendra Deepak Baij chhattisgarh congress Bhupesh Baghel
Advertisment
चैनल से जुड़ें