Advertisment

छत्तीसगढ़ धान खरीदी: प्रदेश में 147 लाख मिट्रिक टन धान किसानों ने बेची, लक्ष्य से पीछे; आज आखिरी दिन

CG Dhan Kharidi 2025: प्रदेश में 147 लाख मिट्रिक टन धान किसानों ने बेची, लक्ष्य से पीछे; आज आखिरी दिन, प्रदेश में 2 हजार 739 उपार्जन केंद्रो में धान खरीदी की गई है।

author-image
Sanjeet Kumar
CG Dhan Kharidi 2025

CG Dhan Kharidi 2025

CG Dhan Kharidi 2025: छत्तीसगढ़ में राजनीति का केंद्र रही धान खरीदी का आज 31 जनवरी को आखिरी दिन है। प्रदेश में अब तक 147 लाख मिट्रिक टन धान किसानों से खरीदी गई है। अब तक करीब 25 लाख 21 हजार से ज्यादा किसानों ने धान बेची है। वहीं आज आखिरी दिन है।

Advertisment

प्रदेश सरकार ने इस साल धान खरीदी (CG Dhan Kharidi 2025) का लक्ष्य 160 लाख मिट्रिक टन का रखा था। हालांकि यह लक्ष्य अभी पूरा नहीं हो पाया है। सरकार के पास आज आखिरी दिन हैं। बता दें कि प्रदेश में 2 हजार 739 उपार्जन केंद्रो में धान खरीदी की गई है।

धान खरीदी रहा है मुद्दा

छत्तीसगढ़ में विपक्ष कांग्रेस ने धान खरीदी (CG Dhan Kharidi 2025) के मुद्दे को जोरशोर से उठाया था। इसी के साथ ही धान खरीदी केंद्रों पर हो रही गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस ने हर खरीदी केंद्रों का अवलोकन किया था। इसके बाद धरना प्रदर्शन किया था। इसके बाद धान खरीदी केंद्रों पर बीजेपी सरकार ने व्यवस्थाओं को और दुरुस्थ किया था।

ये खबर भी पढ़े: New Rules For Domestic Workers: घर के नौकरों के लिए कानून बनाएगी सरकार, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

Advertisment

धान खरीदी के बाद मिलेगी अंतर की राशि

छत्तीसगढ़ में करीब 25 लाख 21 हजार से ज्यादा किसानों ने धान (CG Dhan Kharidi 2025) बेची है। इन किसानों को अंतर की राशि प्रदान की जाएगी। बता दें किसानों से समर्थन मूल्य पर 2300 रुपए प्रति क्विंटल धान की खरीदी केंद्र सरकार के द्वारा की जा रही है। जबकि राज्य में सरकार ने किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी का चुनाव के समय वादा किया था।

इस वादे को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐलान किया था कि धान खरीदी बंद होने के बाद किसानों को अंतर की राशि 800 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से दी जाएगी। आज 31 जनवरी 2025 को धान खरीदी बंद होने के बाद यह राशि जल्द जारी हो सकती है।

ये खबर भी पढ़े: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को झटका: बेमेतरा जिला अध्यक्ष बंसी पटेल का इस्तीफा, जानें पार्टी पर क्या लगाए आरोप

Advertisment
CG Dhan Kharidi 2025 31 January last day
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें