Advertisment

निकाय चुनाव 2025: धमतरी में मतदान से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, महापौर प्रत्‍याशी विजय गोलछा का नामांकन रद्द

Chhattisgarh (CG) Dhamtari Nagariya Nikay Election 2025; धमतरी से इस वक्त की बड़ी खबर मतदान से पहले कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका महापौर प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन रद्द

author-image
Sanjeet Kumar
CG Mayor Election 2025

CG Mayor Election 2025

CG Mayor Election 2025: छत्‍तीसगढ़ धमतरी नगर निगम से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस से महापौर प्रत्‍याशी विजय गोलछा का नामांकन रद्द कर दिया है। इसको लेकर शिकायत कविंद्र जैन ने की थी और आपत्ति जताई थी।

Advertisment

बता दें कि धमतरी नगर निगम में मतदान (CG Mayor Election 2025) से पहले ही कांग्रेस ने हार गई। यहां कांग्रेस को बड़ा तगड़ा झटका लगा है। निगम में कांग्रेस से महापौर प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन रद्द कर दिया गया है। उनके नामांकन को लेकर कविंद्र जैन ने आपत्ति दर्ज कराई थी। शिकायत सही पाए जाने पर नामांकन रद्द कर दिया गया है।

निगम में ठेकेदारी कर चुके हैं प्रत्‍याशी

कविंद्र जैन ने आपत्ति दर्ज कराई थी कि कांग्रेस से महापौर प्रत्‍याशी (CG Mayor Election 2025) का नगर निगम में ठेकेदारी का अनुबंध है। कानून के अनुसार संस्‍था से हित लेने वाला व्‍यक्ति महापौर की दावेदारी नहीं कर सकता है। बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी निगम में कर चुके हैं ठेकेदारी। निगम में विजय गोलछा का ठेकेदारी का अनुबंध है।

ये खबर भी पढ़ें: CG Ministers Meeting: डिप्‍टी CM अरुण साव के निवास पर बैठक, चुनावी तैयारी को लेकर हर जिले में कार्य कार्यकर्ता सम्‍मेलन

Advertisment

निर्वाचन आयोग ने जांच के बाद दिया आदेश

धमतरी से कांग्रेस महापौर के अधिकृत प्रत्याशी विजय गोलछा (CG Mayor Election 2025) की मुश्किलें बढ़ चुकी हैं। बीजेपी ने कांग्रेस के प्रत्याशी विजय गोलछा के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराई थी। इसके बाद निर्वाचन आयोग ने इस पर जांच के बाद कार्रवाई की। धमतरी निगम में कांग्रेस से महापौर प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन रद्द कर दिया गया है।

बीजेपी ने लगाया था ये बड़ा आरोप

बीजेपी ने आरोप लगाया था कि विजय गोलछा नगर निगम (CG Mayor Election 2025) के ठेकेदार हैं और लिखे प्रावधान का हवाला देते हुए कहा था कि यदि कोई नगर निगम का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लाभार्थी हैं तो वो महापौर का चुनाव लड़ने के योग्य नहीं माना जा सकता है। यह आपत्ति भाजपा महापौर प्रत्याशी जगदीश रामू रोहरा के निर्वाचन निर्देशक कविंद्र  जैन ने दर्ज कराई थी। यह आपत्ति सही पाई गई।

ये खबर भी पढ़ें: CG Panchayat Election 2025: BJP ने जिला पंचायत सदस्‍यों की जारी की सूची, गरियाबंद जिले में 10 के टिकट कटे, नए को मौका

Advertisment
CG Mayor Election 2025 Dhamtari Mayor Election 2025 Congress Candidate Vijay Golchha
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें