Advertisment

धमतरी में भाजपा मंडल अध्यक्ष पर महिला से छेड़छाड़ के गंभीर आरोप: पार्टी ने पद से हटाया, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Dhamtari BJP Leader Molestation Case: धमतरी में भाजपा मंडल अध्यक्ष पर महिला से छेड़छाड़ के गंभीर आरोप, पार्टी ने पद से हटाया, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

author-image
Harsh Verma
Dhamtari BJP Leader Molestation Case

Dhamtari BJP Leader Molestation Case: धमतरी जिले के बेलरगांव में सियासी गलियारों में हलचल मचाने वाला मामला सामने आया है। यहां भाजपा (BJP) के मंडल अध्यक्ष मनोहरदास मानिकपुरी (Manohardas Manikpuri) पर एक महिला ने घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Advertisment

पीड़िता के अनुसार, आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष पानी मांगने के बहाने घर के अंदर आया था। इस दौरान उसने अचानक पीछे से आकर शारीरिक रूप से छेड़छाड़ की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी अपनी कार में बैठकर भाग गया। घबराई महिला ने तुरंत परिजनों को जानकारी दी और बोरई थाना (Borai Police Station) पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें: रायपुर के TRIPLEIT के छात्र ने AI से बना दी 36 छात्राओं की अश्लील फोटो, छात्र निलंबित

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, गिरफ्तारी की तैयारी

थाना बोरई प्रभारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच शुरू हो चुकी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस जल्द ही उसे हिरासत में ले सकती है।

Advertisment

भाजपा ने लिया संज्ञान, आरोपी नेता को पद से हटाया

मामले के सामने आने के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस (Prakash Bais) ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी मनोहरदास मानिकपुरी को पार्टी के मंडल अध्यक्ष पद से हटा दिया है। प्रकाश बैस ने कहा, “पार्टी महिला सुरक्षा के मामलों में शून्य सहनशीलता की नीति (Zero Tolerance Policy) पर काम करती है। कानून अपना काम करेगा, और दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”

यह भी पढ़ें: महादेव सट्टा एप मामले में अपडेट: 12 आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, ढाई साल से थे रायपुर जेल में बंद

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें