Advertisment

CG DA Hike News: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! इसी महीने मिल सकता है बढ़ा हुआ 4 प्रतिशत DA

CG DA Hike News: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! इसी महीने मिल सकता है बढ़ा हुआ 4 प्रतिशत DA

author-image
Preeti Dwivedi
CG News: रक्षाबंधन पर इन कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, मासिक वेतन में 4 हजार रुपए की बढ़ोत्तरी, आदेश जारी

CG DA Hike News: छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों को इस महीने बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। दरअसल छत्तीसगढ़ कर्मचारी आधिकारी फेडरेशन ने निर्वाचन आयोग से अनुशंसा कर सरकारी कर्मचारियों को इसी माह 4 प्रतिशत डीए (DA) देने की मांग की है। दीपावली के पहले डीए की मांग की गई थी। पर चुनाव के चलते ऐसा नहीं हो पाया था।

Advertisment

फेडरेशन ने लिखा पत्र

आपको बता दें छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने निर्वाचन आयोग को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि दीपावली राष्ट्रीय त्योहार होने के कारण इसे उत्साह पूर्वक मनाने के लिए अन्य माह की तुलना में प्रदेश के कर्मचारियों को अतिरिक्त आर्थिक व्यय का सामना करना पड़ रहा है।

इस बार नवंबर महीने के बीच में आने के कारण कर्मचारियों और पेशनरों को आर्थिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।

दरअसल सरकारी कर्मचारियों को इसी माह 4% डीए की संभावना है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने की निर्वाचन आयोग से इसके लिए अनुशंसा की है। जिसके बाद ऐसी संभावना जताई जा रही है कि दीपावली का डीए इसी महीने मिल सकता है।

Advertisment

कर्मचारियों में आक्रोश

आपको बता दें इस बार दीपावली 12 नवंबर की थी। लेकिन इसके पहले ही सीजी में आचार संहिता लग गई थी। जिसके कारण सीजी सरकार द्वारा निर्वाचन आयोग द्वारा सरकारी कर्मचारियों को 4 प्रतिशत डीए देने को लेकर कहा था। पर दीपावली पूर्व निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमति न मिलने के कारण कर्मचारियों में काफी आक्रोश है।

फेडरेशन ने क्या लिखा पत्र में

फेडरेशन द्वारा जो पत्र निर्वाचन आयोग को लिखा गया है उसमें उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुका है। ऐसी स्थिति में प्रदेश के शासकीय सेवकों को भारत निर्वाचन आयोग से शीघ्र अनुमति मिलने की अपेक्षा है।

अतः छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन आपसे अनुरोध करता है कि दीपावली महापर्व और विधानसभा चुनाव संपन्न होने के कारण प्रदेश के कर्मचारी-अधिकारियों और पेंशनरों को केन्द्रीय कर्मचारियों की भांति शेष 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने के लिए अतिशीघ्र अनुमति प्रदान करने का कष्ट करेंगे।

Advertisment

CG DA Hike News, CG government employees DA News, 4 percent DA, hindi news, bansal news

hindi news Bansal News 4 percent DA CG DA Hike News CG government employees DA News
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें