CG Crime News : सर्राफा व्यापारी की हत्या और लूट के आरोपी बनारस से गिरफ्तार

CG Crime News : सर्राफा व्यापारी की हत्या और लूट के आरोपी बनारस से गिरफ्तार

अमलेश्वर। छत्तीसगढ़ मेंदुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में दो बंदूकधारियों द्वारा तिरंगा चौक स्थित ज्वेलरी दुकान में घुसकर दुकान संचालक की हत्या कर दी गई थी। ज्वेलरी दुकान संचालक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या करने वाले आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने बनारस से गिरफ्तार किया है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि पुलिस जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा करेंगी।

बता दें कि दुर्ग जिले के अमलेश्वर में गुरुवार को दिन दहाड़े हुई सर्राफा कारोबारी की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को बनारस से गिरफ्तार किया है। वहीं इससे पहले हत्या में प्रयोग की गई एक बाइक भी पुलिस ने रायपुर से बरामद की थी।

जानकारी के मुताबिक यह आरोपी हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद अमलेश्वर से बाइक से आरंग तक पहुंचे फिर यहां से कार लेकर बनारस के लिए रवाना हुए थे। इस बीच पुलिस की नजर भी इन आरोपियों पर थी। जैसे ही बनारस से ट्रेन में चढ़ने के लिए ये आरोपी रेलवे स्टेशन पहुंचे तो पुलिस ने इन्हें पकड़ने की कोशिश की। बताया गया कि यहां रेलवे स्टेशन के पास भी इन आरोपियों ने पुलिस पर फायर किया। दुर्ग पुलिस, UP STF और RPF के संयुक्त प्रयास से इन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सका। पकड़े गए आरोपियों के जो नाम सामने आए हैं उनमें सौरभ कुमार, अभय कुमार, आलोक कुमार यादव व अभिषेक कुमार झा बताए जा रहे हैं।

अमलेश्वर थाने क्षेत्र में हुई सर्राफा व्यापारी की हत्या से आसपास के लोगों में आक्रोश है। बीच बाजार में व्यस्ततम मार्ग पर दिनदहाड़े व्यापारी की हत्या और लूट की घटना के चलते लोग कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगा रहे हैं। इस घटना के संबंध में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने दुर्ग के साथियों के साथ शीघ्र ही कार्रवाई करते हुए अपराधियों को पकड़ने की अपील की थी।

जरूर पढ़ें- MP Breaking News : खाद के लिए लाइन में लगे किसान की मौत, वीडियो वायरल

जरूर पढ़ें- Mp Chhatarpur News : लड़कियों के बाथरूम में झांक रहा था सफाईकर्मी, युवती ने जड़ा थप्पड़

जरूर पढ़ें- Home Minister PC : लिव-इन रिलेशनशिप पर बड़ा फैसला, गृह मंत्री ने PC में दी जानकारी

जरूर पढ़ें- government employees salary : सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, दीपावली से पहले आएगी सैलरी, आदेश जारी

जरूर पढ़ें- Rabi Crops MSP 2023-24: दिवाली से पहले केंद्र सरकार का किसानों को तोहफा ! 6 रबी फसलों की MSP बढ़ाई, मसूर के लिए 500 रुपए बढ़े

जरूर पढ़ें- Do you know: इसीलिए कहा जाता है “आस्तीन का सांप”, बचकर रहना इनसे

जरूर पढ़ें- interesting fact: घोड़ा बैठता क्यों नहीं, घर में क्यों लगाते हैं सात दौड़ते घोड़ों की तस्वीर

जरूर पढ़ें- mp teacher transfer 2022: इस बार OTTMS से होंगे टीचरों के ट्रांसफर और पोस्टिंग

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article