/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/01-3-2.jpg)
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में जगदलपुर के मालगांव में शनिवार को एक साथ 5 अर्थियां उठीं। यहां मिट्टी खदान में छुई (चूना मिट्टी) निकालते वक्त बीते शुक्रवार को खदान धंसने से 10 लोग दब गए थे, जिसमें में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। शनिवार को इनमें से 5 शवों का अंतिम संस्कर किया गया, लेकिन एक शव के अंतिम संस्कार के लिए ग्रामिणों ने विरोध जताना शुरू कर दिया।
दरअसल 4 परिवारों के 5 सदस्यों के साथ ही छटवीं जिस महिला की मौत इस हादसे में हुई उसके परिवार ने धर्म परिर्तन करते हुए ईसाई धर्म अपना लिया था। इस बात से नाराज ग्रामीणों ने उसे गांव में अंतिम क्रिया के लिए जमीन देने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों के विरोध के चलते छह में से एक शव की अंतिम क्रिया नहीं की जा पा रही थी। इस स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश देने की कोशिशि की, लेकिन इस बीच ग्रामीणों ने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 6वें मृतक का हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार नहीं किया गया तो वे गांव में बने चर्च को तोड़ देंगे। इस चेतावनी के बाद पुलिस भी पीछे हट गई। हालांकि, कुछ देर बाद पुलिस की मौजूदगी में छठेवें शव की भी अंतिम क्रिया की गई। ग्रामीणों का विरोध देखते हुए तनाव की स्थिति बनने से पहले ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले को संभाला और शव को दफनाया गया।
शुक्रवार को हुई थी घटना
मालगांव के एक क्षेत्र में खदान में से छुई (चूना मिट्टी) निकलने जानकारी जैसे ही लोगों को मिली तो वे यहं मिट्टी खोदने के लिए पहुंचने लगे। यहां से मिट्टी निकालते-निकालते यह खदान सुरंग नुमा हो चुकी थी, जिससे अचानक ही खदान की मिट्टी अंदर मौजूद 10 लोगों पर जा गिरा। पुलिस व प्रशासन को जानकारी लगते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा और रेस्क्यू कर लोगों को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी थी।
मरने वालों में यह शामिल
मरने वालों में 5 महिलाएं व 1 पुरुष शामिल हैं। वहीं तीन अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनके नाम दशमती पत्नी दिलेश्वर, कमली पत्नी बंशीधर, शांति पत्नी हरी, कुमारी पत्नी ईश्वर, सैयतो पत्नी कमलसाय और रामेश्वर बघेल पुत्र तुलसीराम शमिल हैं। यहां बता दें कि शुक्रवार शाम तक इस हादसे में कुल 7 लोगों के मारे जाने की सूचना मिल रही थी।
इस हादसे के बाद छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने मृतक के परिवारों के प्रति संवेदनाएं जताते हुए 4 -4 लाख रुपए आर्थिक सहायता राशि दिए जाने की घोषणा की है। वहीं जो लोग घायल हुए हैं, उन्हें नि:शुल्क इलाज दिए जाने की बात कही है।
[video width="640" height="288" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Video-2022-12-02-at-3.09.21-PM-1.mp4"][/video]
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें