Advertisment

CG Corona Update: छत्तीसगढ़ से राहत की खबर, आज 9 जिलों में नहीं मिला कोरोना का एक भी मरीज

author-image
Bansal News
CG Corona Update: छत्तीसगढ़ से राहत की खबर, आज 9 जिलों में नहीं मिला कोरोना का एक भी मरीज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में लगातार अस्थिरता देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक कभी आंकड़े डराने वाले होते हैं। तो कभी आंकड़ों में तेजी से कमी देखने को मिलने लगती है। हालांकि प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान राहत भरी खबर सामने आई है। यहां करीब 399 दिन बाद कोरोना संक्रमण में कमी देखी गई है। 399 दिन बाद कोरोना के 100 से कम मामले सामने आए हैं जो बड़ी राहत की बात है। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड -19 के 76 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमण की संख्या 10,03,154 हो गई है जबकि एक और मरीज की मौत हो जाने के बाद मृतकों की संख्या 13,540 हो गयी।वहीं बीत 24 घंटों में 15 लोगों को संक्रमण मुक्त होकर घर वापस लौटे हैं। राज्य में अभी 1721 मरीज उपचाराधीन हैं।
इन राज्यों में इतने मरीज

Advertisment

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों में कोरोना के 76 नए मामले सामने आए हैं जिसमें रायपुर जिले से तीन, बस्तर से 19,जांजगीर चांपा से नौ, कांकेर से आठ मामले सामने आये। बीते 24 घंटों में प्रदेश के 28 जिलों में से 9 जिलों में कोरोना संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है।

सरकार की पूरी तैयारी
प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार घट बढ़ रहे हैं। जिसको देखते हुए सरकार की चिंता फिर से बढ़ गई है। हालांकि तीसरी लहर की भी लगातार चेतावनी दी जा रही है। इसी को लेकर सरकार पूरी तैयारी कर रही हैं। छ्त्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सिनेशन तेजी से किया जा रहा है। रोजाना लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा रही है

update CG news chatiisgrah today MP politics News Today MP Breaking News Today Hindi today 1 patients died in the last 24 hours" news in hindi news hindi news headlines News Channel mp news hindi MP News in Hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi mp hindi news MP Hindi MP Breaking News Madhya Pradesh News in Hindi live madhya pradesh Madhya infected patients increased india localupdate in Hindi MP Samachar in Hindi Number of corona Hindi MP Breaking hindi Hindi Hindi covidtoday covid21MP News covid21 covid19 coronacare coronadeath in cg coronavirus corona virus corona19 corona update of chatissgarh Corona threat deepens again! Breakin corona news corona update corona in chattisgrah corona cases chattisgarhnews corona chattisgarh chattisgarh cg corona breaking Breaking News again in Chhattisgarh
Advertisment
चैनल से जुड़ें