Advertisment

CG Corona Update:दो दिन बाद आज कम हुई कोरोना मरीजों की संख्या, बीते 24 घंटे में मिले इतने नए मरीज

CG Corona Update:दो दिन बाद आज कम हुई कोरोना मरीजों की संख्या, बीते 24 घंटे में मिले इतने नए मरीजCG Corona Update: Two days later, the number of corona patients decreased today, so many new patients found in the last 24 hours

author-image
Bansal News
CG Corona Update:दो दिन बाद आज कम हुई कोरोना मरीजों की संख्या, बीते 24 घंटे में मिले इतने नए मरीज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 23 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद प्रदेश में कुल कोविड मरीजों की संख्या 10,04,820 हो गई है। वहीं बीते 24 घंटे में 12 लोग कोरोना से ठीक होकर घर वापस लौटे हैं। राहत की बात ये है कि प्रदेश में बीते 24 घंटे में एक भी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ में अब तक 10,04,820 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 9,90,871 मरीज इलाज के बाद संक्रमणमुक्त हो गए हैं। राज्य में 391 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक महामारी से 13,558 लोगों की मौत हुई है। राज्य के रायपुर जिले में अब तक सबसे अधिक 1,57,899 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है और वायरस से संक्रमित 3,139 लोगों की मौत हुई है।

Advertisment

इन जिलों में इतने मरीज
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों में कोरोना के 23 नए मामले सामने आए हैं जिसमें रायपुर जिले से पांच, दुर्ग से एक, राजनांदगांव से तीन, बलौदाबाजार से दो, बिलासपुर से दो, रायगढ़ से एक, कोरबा से एक, जांजगीर-चांपा से दो, कोरिया से एक, जशपुर से दो, कांकेर से दो और अन्य राज्य से संबंधित एक मामला है।

update of chatissgarh today cases So many cases found in last 24 hours raipur news raipur death Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya localupdate india Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP hindi covidtodaycases covidtoday covid21MP News Hindi covid21 CG Corona Update covid21 covid19 coronavirusinchattisgarh coronavirus coronamamle coronadeath in cg coronacare corona19 corona virus corona update of chatissgarh corona update Corona threat deepens again!"articleSection corona news corona in chattisgrah corona chattisgarhnews chattisgarh corona cases chattisgarh chatiisgrah CG news cg corona update Breaking News breaking breakin big breaking
Advertisment
चैनल से जुड़ें