Advertisment

CG Corona Update: प्रदेश में आज फिर बढ़ी कोरोना मरीजों की रफ्तार, बीते 24 घंटों में मिले इतने नए मरीज

CG Corona Update: प्रदेश में आज फिर बढ़ी कोरोना मरीजों की रफ्तार, बीते 24 घंटों में मिले इतने नए मरीजCG Corona Update: The speed of corona patients increased again in the state today, so many new patients found in the last 24 hours

author-image
Bansal News
CG Corona Update: प्रदेश में आज फिर बढ़ी कोरोना मरीजों की रफ्तार, बीते 24 घंटों में मिले इतने नए मरीज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीते 24 घंटों में प्रदेश से 31 और लोगों में कोरोना की पुष्टि की गई है। जिसके बाद यहां कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 10,04,451 हो गई। वहीं बीते 24 घंटों में 26 मरीज कोरोना से ठीक होकर घर वापस लौटे हैं। राहत की बात ये है कि बीते 24 घंटों में प्रदेश में किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश में अब तक 10,04,451 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 9,90,484 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 412 मरीज उपचाराधीन हैं। वहीं राज्य में अब तक कोरोना से 13,555 लोगों की मौत हो चुकी है।

Advertisment

इन जिलों में इतने मरीज
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों में कोरोना के 31 नए मामले सामने आए हैं, जिसमें रायपुर जिले से तीन, दुर्ग से चार, राजनांदगांव से तीन, धमतरी से दो, बलौदाबाजार से एक, महासमुंद से छह, बिलासपुर से एक मामला शामिल है।

सरकार की पूरी तैयारी
प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार घट बढ़ रहे हैं। जिसको देखते हुए सरकार की चिंता फिर से बढ़ गई है। हालांकि तीसरी लहर की भी लगातार चेतावनी दी जा रही है। इसी को लेकर सरकार पूरी तैयारी कर रही हैं। छ्त्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सिनेशन तेजी से किया जा रहा है। रोजाना लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा रही है।

today MP politics Today infected patients Pradesh Breaking Hindi Number of corona news News Today Hind News Madhya news in hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news in hindi mp news hindi MP news MP Live News Hindi MP Live In Hindi mp latest news in hindi mp latest news MP Hindi News Headlines MP Hindi MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi MP Breaking News mp breaking Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi madhya pradesh Madhya live MP increased Hindi News Madhya Pradesh hindi news in hindi Hindi News Channel MP hindi news Hindi mp news Hindi covidtoday hindi headlines news covin hindi covid21 covid19 coronadeath in cg coronavirus coronacare corona21 corona19 corona virus corona update of chatissgarh corona vaccine corona update Corona threat deepens again! breakin breaking corona news corona in chattisgrah corona chattisgarh corona chattisgarh Channel MP Hindi chatiisgrah cg vaccination CG news cg corona update cases chattisgarhnews Breaking News Breaking localupdate again in Chhattisgarh
Advertisment
चैनल से जुड़ें