Advertisment

CG Corona Update: प्रदेश में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, बीते 24 घंटों में इतने नए मरीजों की पुष्टि

CG Corona Update: प्रदेश में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, बीते 24 घंटों में इतने नए मरीजों की पुष्टिCG Corona Update: The havoc of Corona is not stopping in the state, so many new patients have been confirmed in the last 24 hours

author-image
Bansal News
CG Corona Update:  प्रदेश में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, बीते 24 घंटों में इतने नए मरीजों की पुष्टि

रायपुर। छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में कोरोना की दूसरी लहर ने जमकर तबाही मचाई है। दूसरी लहर की चपेट में आकर हजारों लोगों ने अपने परिवार तक को खो दिया है। वहीं बात करें अगर प्रदेश की तो यहां कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर से कोरोना मरीजों की संख्या में वृद्धि होने लगी है। छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों में 333 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले वहीं 3 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार छत्तीसगढ़ में बीते  24 घंटे में 342 मरीज स्वस्थ हुए हैं। बता दें कि प्रदेश में 333 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9 लाख 99 हजार 150 तक पहुंच गई है। वहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या 13489 बताई जा रही है।

Advertisment

इन जिलों में इतने केस

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों में 333 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है जिसमें से रायपुर जिले से 16, दुर्ग से 14,राजनांदगांव से 35, बालोद से 02,  बेमेतरा से 01, धमतरी से 25, बलौदाबाजार से 10, महासमुंद से 7गरियाबंद से 5, बिलासपुर से 14, रायगढ़ से 09, कोरबा से 15, जांजगीर से 24, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 1,  सरगुजा से 13, कोरिया से 16, सूरजपुर से 06, बलरामपुर से 04, जशपुर से 17, बस्तर से 20, कोंडागांव से 16 ,दंतेवाड़ा से 07 ,सुकमा से 31, कांकेर से 6, नारायणपुर से 4 और बीजापुर से 15 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है।

सबसे प्रभावित राज्यों में से एक था छत्तीसगढ़

बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में छत्तीसगढ़ काफी प्रभावित हुआ था। यहां रोजाना एक लाख से भी ज्यादा मरीज सामने आ रहे थे। दूसरी लहर में छत्तीसगढ़ में काफी हाहाकार मचा था। हालांकि सरकार ने कोरोना काल में काफी अस्थाई इंतजाम किए थे। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने स्टेडियम में अस्थाई अस्पताल बना दिया था।

वहीं अब कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि होने के बाद सरकार की चिंता फिर से बढ़ गई है। हालांकि तीसरी लहर की भी लगातार चेतावनी दी जा रही है। इसी को लेकर सरकारें पूरी तैयारी कर रही हैं। छ्त्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सिनेशन तेजी से किया जा रहा है। रोजाना लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा रही है।

Advertisment
Pradesh Breaking Hindibig breaking Number of corona infected patients increased again in Chhattisgarh today 3 patients died in the last 24 hours" MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya localupdate india Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP hindi covidtoday covid21MP News Hindi covid21 covid19 coronavirus coronadeath in cg coronacare corona19 corona virus corona update of chatissgarh corona update corona news corona in chattisgrah corona chattisgarhnews chattisgarh corona cases chattisgarh chatiisgrah CG news cg corona update Breaking News breaking breakin : Corona threat deepens again!
Advertisment
चैनल से जुड़ें