Advertisment

CG Corona Update: प्रदेश में फिर बढ़ा कोरोना का कहर! बीते 24 घंटों में मिले इतने नए मरीज

CG Corona Update: The havoc of Corona increased again in the state! so many new patients found in last 24 hoursCG Corona Update: प्रदेश में फिर बढ़ा कोरोना का कहर! बीते 24 घंटों में मिले इतने नए मरीज

author-image
Bansal News
CG Corona Update: प्रदेश में फिर बढ़ा कोरोना का कहर! बीते 24 घंटों में मिले इतने नए मरीज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में लगातार अस्थिरता देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक कभी आंकड़े डराने वाले होते हैं। तो कभी आंकड़ों में तेजी से कमी देखने को मिलने लगती है। प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखी गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 112 नए मामले सामने आए है। जिसके बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमण की संख्या बढ़कर 10,03,356 हो गई है। वहीं बीते 24 घटों में 4 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ में अब तक 10,03,356 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 9,88,189 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 1623 मरीज उपचाराधीन हैं। वहीं प्रदेश में अब तक कुल 13,544 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है।

Advertisment

इन जिलों में सबसे ज्यादा मरीज
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों में कोरोना के 112 नए मामले सामने आए है । रायपुर जिले में तीन मरीज मिले। वहीं दुर्ग में सात, बालोद में चार, कबीरधाम में तीन, धमतरी में एक, बलौदाबाजार में तीन, महासमुंद में आठ, गरियाबंद में दो, बिलासपुर में आठ, रायगढ़ में सात, कोरबा में चार, जांजगीर चांपा में 10, मुंगेली में एक, सरगुजा में दो, कोरिया में दो, सूरजपुर में एक, बलरामपुर में दो, जशपुर में सात, बस्तर में 17, कोंडागांव में दो, दंतेवाड़ा में एक, सुकमा में चार, कांकेर में 11 और बीजापुर में दो मामले मिले

सरकार की पूरी तैयारी
प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार घट बढ़ रहे हैं। जिसको देखते हुए सरकार की चिंता फिर से बढ़ गई है। हालांकि तीसरी लहर की भी लगातार चेतावनी दी जा रही है। इसी को लेकर सरकार पूरी तैयारी कर रही हैं। छ्त्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सिनेशन तेजी से किया जा रहा है। रोजाना लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा रही है।

मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज Pradesh Breaking Hindi news chatiisgrah News cg MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP deepens again! breakin covid21M covid21 covid19 coronavirus coronadeath in cg coronacare corona19 corona virus corona update of chatissgarh corona update CG corona update Corona threat corona news corona in chattisgrah corona chattisgarh corona chattisgarh cases chattisgarhnews breaking Breaking
Advertisment
चैनल से जुड़ें