Advertisment

CG Corona Update: प्रदेश में कोरोना का कहर जारी! बीते 24 घंटों में मिले इतने नए मरीज

CG Corona Update: प्रदेश में कोरोना का कहर जारी! बीते 24 घंटों में मिले इतने नए मरीजCG Corona Update: The havoc of Corona continues in the state! so many new patients found in last 24 hours

author-image
Bansal News
CG Corona Update: प्रदेश में कोरोना का कहर जारी! बीते 24 घंटों में मिले इतने नए मरीज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में लगातार अस्थिरता देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक कभी आंकड़े डराने वाले होते हैं। तो कभी आंकड़ों में तेजी से कमी देखने को मिलने लगती है। प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान 120 नए कोरोना मामले सामने आए हैं, जिसके बाद प्रदेश में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 10,03,078 हो गई है। वहीं बीते 24 घंटों में 51 लोग कोरोना से ठीक होकर घर वापस लौटे हैं। वहीं राज्य में बीते 24 घंटों में कोरोना से तीन मरीजों की मौत हो गई है। प्रदेश में अब तक 10,03,078 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। वहीं 9,87,804 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं। राज्य में 1735 मरीज उपचाराधीन हैं। वहीं अब तक पूरे राज्य में संक्रमण से 13,539 मरीजों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में रायपुर सबसे प्रभावित जिलों में से एक रहा है यहां सबसे अधिक 1,57,780 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3139 लोगों की मौत हुई है।

Advertisment

इन जिलों में सबसे ज्यादा मरीज
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों में कोरोना के 120 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 14, दुर्ग से छह, बलौदाबाजार से तीन, महासमुंद से चार, गरियाबंद से एक, बिलासपुर से छह, रायगढ़ से दो, कोरबा से दो, जांजगीर चांपा से 14, सरगुजा से एक, कोरिया से एक, सूरजपुर से पांच, बलरामपुर से तीन, जशपुर से 11, बस्तर से 22, कोंडागांव से एक, दंतेवाड़ा से तीन, सुकमा से सात, कांकेर से आठ, नारायणपुर से तीन और बीजापुर से तीन मामले शामिल हैं।

इस जिले में घोषित कंटेनमेंट जोन
बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान छत्तीसगढ़ सबसे प्रभावित राज्यों में से एक था। वहीं छत्तीसगढ़ सबसे प्रभावित जिला था दुर्ग, दूसरी लहर के दौरान यहां की स्थिति बहुत भयावह थी। वहीं अब एक बार फिर से दुर्ग की स्थिति बिगड़ने लगी है। पिछले कुछ दिनों से यहां कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है जिसके बाद इस जिले में कई इलाको को कंटेनमेंट जोन बनाने घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही इन इलाकों को लगातार मानिटरिंग भी की जा रही है।

Number of corona infected patients increased again in Chhattisgarh today 3 patients died in the last 24 hours" MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya localupdate india Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP hindi covidtoday covid21MP News Hindi covid21 covid19 coronavirus coronadeath in cg coronacare corona19 corona virus corona update of chatissgarh corona update corona news corona in chattisgrah corona chattisgarhnews chattisgarh corona cases chattisgarh chatiisgrah CG news cg corona update Breaking News breaking breakin : Corona threat deepens again!
Advertisment
चैनल से जुड़ें