Advertisment

CG Corona Update: प्रदेश में आज फिर बढ़ी कोरोना मरीजों की संख्या,बीते 24 घंटों में मिले इतने नए मरीज

author-image
Bansal News
Corona Update: प्रदेश में कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता, इतने नए मरीजों की पुष्टि

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में लगातार अस्थिरता देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक कभी आंकड़े डराने वाले होते हैं। तो कभी आंकड़ों में तेजी से कमी देखने को मिलने लगती है। प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना की रफ्तार में फिर तेजी आई है। बीते 24 घंटों में कोरोना के 98 नए मामले सामने आए है। जिसके बाद राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 10,03,537 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटों में 33 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है।राज्य में आज कोरोना वायरस संक्रमित किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में अब तक 10,03,537 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 9,88,483 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं और राज्य में 1509 मरीज उपचाराधीन हैं। वहीं राज्य में वायरस से संक्रमित 13,545 लोगों की मौत हुई है।

Advertisment

इन जिलों में सबसे ज्यादा मरीज

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों में कोरोना के 98 नए मामले सामने आए हैं जिसमें रायपुर जिले के दो, दुर्ग के दो, बेमेतरा का एक, धमतरी के दो, बलौदाबाजार के दो, महासमुंद के दो, गरियाबंद का एक, बिलासपुर के चार, रायगढ़ के 11, कोरबा के 10, जांजगीर चांपा के 15, मुंगेली के एक, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही का एक, सरगुजा का एक, कोरिया के दो, सूरजपुर का एक, बलरामपुर के दो, जशपुर के नौ, बस्तर के 10, कोंडागांव के दो, दंतेवाड़ा के चार, सुकमा के तीन, कांकेर के छह, नारायणपुर का एक और बीजापुर के तीन मामले शामिल हैं।

सरकार की पूरी तैयारी
प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार घट बढ़ रहे हैं। जिसको देखते हुए सरकार की चिंता फिर से बढ़ गई है। हालांकि तीसरी लहर की भी लगातार चेतावनी दी जा रही है। इसी को लेकर सरकार पूरी तैयारी कर रही हैं। छ्त्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सिनेशन तेजी से किया जा रहा है। रोजाना लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा रही है।

today 3 patients died in the last 24 hours" Pradesh india News Today Hindi News Madhya news in hindi News Hindi mp news hindi news hindi news headlines MP Samachar in Hindi Number of corona mp politics MP News in Hindi today MP news mp latest news MP Hindi MP Breaking News mp breaking madhya pradesh localupdate Madhya live MP Breaking infected patients increased In Hindi Today in hindi MP Live hindi news Hindi covidtoday hindi covid21 covid19 coronavirus coronadeath in cg coronacare corona19 corona virus corona update of chatissgarh corona update Corona threat deepens again! breakin breaking corona news corona in chattisgrah corona chattisgarh corona chattisgarh chatiisgrah Channel MP Hindi CG news cg corona update cases chattisgarhnews Breaking News again in Chhattisgarh
Advertisment
चैनल से जुड़ें