Advertisment

CG Corona update: प्रदेश में आज कम हुई कोरोना मरीजों की संख्या, बीते 24 घंटे में मिले इतने नए मरीज

CG Corona update: प्रदेश में आज कम हुई कोरोना मरीजों की संख्या, बीते 24 घंटे में मिले इतने नए मरीजCG Corona update: Number of corona patients decreased in the state today, so many new patients found in last 24 hours

author-image
Bansal News
CG Corona update: प्रदेश में आज कम हुई कोरोना मरीजों की संख्या, बीते 24 घंटे में मिले इतने नए मरीज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना मामलों में अस्थिरता जारी है बीते 24 घंटे में कोरोना के 20 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद यहां कुल कोरोना मरीजों की संख्या 10,04,957 हो गई है। वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना से 22 लोग ठीक होकर घर वापस लौटे है। राहत की बात यह है कि बीते 24 घंटे में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ में अब तक 10,04,957 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 9,91,048 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 350 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,559 लोगों की मौत हुई है।
राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,907 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3,139 लोगों की मौत हुई है।

Advertisment

इस जिले में इतने मरीज
प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 20 नए मामले सामने आए हैं जिसमें रायपुर जिले से एक, दुर्ग से पांच, राजनांदगांव से एक, धमतरी से दो, बिलासपुर से चार, रायगढ़ से तीन, कोरबा से एक, जशपुर से एक और दंतेवाड़ा से दो मामले शामिल हैं।

सबसे प्रभावित राज्यों में से एक था छत्तीसगढ़
बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में छत्तीसगढ़ काफी प्रभावित हुआ था। यहां रोजाना एक लाख से भी ज्यादा मरीज सामने आ रहे थे। दूसरी लहर में छत्तीसगढ़ में काफी हाहाकार मचा था। हालांकि सरकार ने कोरोना काल में काफी अस्थाई इंतजाम किए थे। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने स्टेडियम में अस्थाई अस्पताल बना दिया था। वहीं अब कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि होने के बाद सरकार की चिंता फिर से बढ़ गई है। हालांकि तीसरी लहर की भी लगातार चेतावनी दी जा रही है। इसी को लेकर सरकारें पूरी तैयारी कर रही हैं।

Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP covidtodaycases covid21MP News Hindi covid21 CG Corona Update covid21 covid19 coronavirusinchattisgarh coronavirus coronamamle corona virus corona update of chatissgarh corona chattisgarh corona cases chattisgarh CG news : Corona threat deepens again!
Advertisment
चैनल से जुड़ें