Advertisment

CG Corona Update: प्रदेश में आज कम हुई कोरोना मरीजों की संख्या,बीते 24 घंटों में मिले इतने नए मरीज

author-image
Bansal News
CG Corona Update: प्रदेश में आज कम हुई कोरोना मरीजों की संख्या,बीते 24 घंटों में मिले इतने नए मरीज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में लगातार अस्थिरता देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक कभी आंकड़े डराने वाले होते हैं। तो कभी आंकड़ों में तेजी से कमी देखने को मिलने लगती है। प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 83 मामले सामने आए हैं। जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1003439 हो गई। राज्य में बुधवार को 58 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। कोरोना से बीते 24 घंटों में एक मरीज की मौत भी हुई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 1003439 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उनमें 9,88,337 मरीज इलाज के बाद स्वास्थ होकर घर लौटे हैं। जबकि फिलहाल 1557 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में कोविड-19 के 13545 मरीजों की मौत हुई है। रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,796 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में 3139 मरीजों की मौत हुई है।

Advertisment

इन जिलों में सबसे ज्यादा मरीज
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों में कोरोना के 83 नए मामले सामने आए हैं जिसमें रायपुर जिले से चार, दुर्ग से एक, राजनांदगांव से एक, कबीरधाम से एक, धमतरी से दो, बलौदाबाजार से चार, महासमुंद से दो, बिलासपुर से छह, रायगढ़ से दो, कोरबा से तीन, जांजगीर चांपा से आठ, मुंगेली से एक, सरगुजा से एक, कोरिया से छह, बलरामपुर से एक, जशपुर से पांच, बस्तर से 16, कोंडागांव से तीन, दंतेवाड़ा से तीन, सुकमा से पांच, कांकेर से छह और बीजापुर से दो मामले सामने आये ।

सरकार की पूरी तैयारी
प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार घट बढ़ रहे हैं। जिसको देखते हुए सरकार की चिंता फिर से बढ़ गई है। हालांकि तीसरी लहर की भी लगातार चेतावनी दी जा रही है। इसी को लेकर सरकार पूरी तैयारी कर रही हैं। छ्त्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सिनेशन तेजी से किया जा रहा है। रोजाना लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा रही है।

update of chatissgarh News Madhya Pradesh Madhya Madhya Pradesh news in hindi news hindi mp breaking madhya pradesh M deepens again! breakin live MP Breaking News l MP Hindi in cg coronavirus hindi news hindi covid21 covid19 coronadeath coronacare corona19 corona virus corona update Corona threat corona news corona in chattisgrah corona chattisgarhnews chattisgarh corona chattisgarh Channe cg corona Breaking cases breaking
Advertisment
चैनल से जुड़ें