Advertisment

CG Corona Update: छत्तीसगढ़ से राहत की खबर एक भी कोरोना मरीज की मौत नहीं, बीते 24 घंटों में मिले 90 संक्रमित

author-image
Bansal News
CG Corona Update: छत्तीसगढ़ से राहत की खबर एक भी कोरोना मरीज की मौत नहीं, बीते 24 घंटों में मिले 90 संक्रमित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में लगातार अस्थिरता देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक कभी आंकड़े डराने वाले होते हैं। तो कभी आंकड़ों में तेजी से कमी देखने को मिलने लगती है। प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 90 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 1003244 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटों में 25 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है,वहीं बीते 24 घंटों में एक भी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 1003244 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें 9,88,004 संक्रमण मुक्त हो गये हैं एवं फिलहाल 1700 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में कोविड-19 के 13,540 मरीजों की मौत हुई है। वहीं रायपुर में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले देखे गए हैं। जिले में सबसे अधिक 1,57,789 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में 3139 मरीजों की मौत हुई है।

Advertisment

इन जिलों में सबसे ज्यादा मरीज
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों में कोरोना के 90 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से छह, दुर्ग से सात, राजनांदगांव से एक, बेमेतरा से एक, धमतरी से दो, बलौदाबाजार से 10, महासमुंद से पांच, गरियाबंद से पांच, बिलासपुर से पांच, रायगढ़ से पांच, कोरबा से चार, जांजगीर चांपा से एक, मुंगेली से एक, सरगुजा से दो, कोरिया से एक, सूरजपुर से दो, बलरामपुर से एक, जशपुर से आठ, बस्तर से आठ, दंतेवाड़ा से एक, कांकेर से आठ, नारायणपुर से चार और बीजापुर से दो मामले सामने आये हैं।

सरकार की पूरी तैयारी
प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार घट बढ़ रहे हैं। जिसको देखते हुए सरकार की चिंता फिर से बढ़ गई है। हालांकि तीसरी लहर की भी लगातार चेतावनी दी जा रही है। इसी को लेकर सरकार पूरी तैयारी कर रही हैं। छ्त्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सिनेशन तेजी से किया जा रहा है। रोजाना लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा रही है

Today Hindi MP threat deepens again! Pradesh News News in Hindi MP Samachar in Hindi Pradesh Breaking Hindi News covid mp hindi news MP Breaking News madhya pradesh Madhya Madhya Pradesh News in hindi MP Live News Hindi mp news in Hindi live Hindi News Channel hindi news hindi MP News in Hindi today MP politics Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Headlines mp latest news covidtodaycases covid21MP covid21 CG covid21 covid19 coronavirus coronavirusinchattisgarh coronamamle coronadeath in cg coronacare corona19 corona virus corona update corona corona update of chatissgarh Corona Cases corona chattisgarh CG news chattisgarh 21MP News Hindi
Advertisment
चैनल से जुड़ें