Advertisment

CG Corona Update: कोरोना आकड़ों में अस्थिरता जारी,बीते 24 घंटों में मिले इतने संक्रमित

CG Corona Update: कोरोना आकड़ों में अस्थिरता जारी,बीते 24 घंटों में मिले इतने संक्रमितCG Corona Update: Instability continues in Corona figures, so many infected found in last 24 hours

author-image
Bansal News
CoronaVirus in India: थमने का नाम नहीं ले रहा कोरोना, 24 घंटे में ज्यादा आए एक्टिव केस लेकिन मौतों का आंकड़ा कम

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में लगातार अस्थिरता देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक कभी आंकड़े डराने वाले होते हैं। तो कभी आंकड़ों में तेजी से कमी देखने को मिलने लगती है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 188 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 10,00,546 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार को संक्रमण के 188 मामले सामने आए हैं। छत्तीसगढ़ में अब तक 10,00,546 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 9,83,656 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 3,384 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,506 लोगों की मौत हुई है। राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,578 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3136 लोगों की मौत हुई है।

Advertisment

इन जिलों में इतने केस
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों में कोरोना के 188 मामले सामने आए हैं जिसमें रायपुर जिले से 15, दुर्ग से पांच, राजनांदगांव से एक, बालोद से 2, धमतरी से 4, बलौदाबाजार से 13, महासमुंद से 3, गरियाबंद से 2, बिलासपुर से 18, रायगढ़ से नौ, कोरबा से 11, जांजगीर चांपा से 22, मुंगेली से 2, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 3, सरगुजा से 2, कोरिया से 6, सूरजपुर से पांच, जशपुर से 11, बेमेतरा- 00,बस्तर से 11, कोंडागांव से 8, दंतेवाड़ा से 4, सुकमा से 8, कांकेर से 8, नारायणपुर से 6 और बीजापुर से 2मामले हैं।

सरकार की पूरी तैयारी
प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार घट बढ़ रहे हैं। जिसको देखते हुए सरकार की चिंता फिर से बढ़ गई है। हालांकि तीसरी लहर की भी लगातार चेतावनी दी जा रही है। इसी को लेकर सरकार पूरी तैयारी कर रही हैं। छ्त्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सिनेशन तेजी से किया जा रहा है। रोजाना लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा रही है

Pradesh Breaking Hindibig breaking Number of corona infected patients increased again in Chhattisgarh today 3 patients died in the last 24 hours" MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya localupdate india Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP hindi covidtoday covid21MP News Hindi covid21 covid19 coronavirus coronadeath in cg coronacare corona19 corona virus corona update of chatissgarh corona update corona news corona in chattisgrah corona chattisgarhnews chattisgarh corona cases chattisgarh chatiisgrah CG news cg corona update Breaking News breaking breakin : Corona threat deepens again!
Advertisment
चैनल से जुड़ें