Advertisment

CG Corona Update: प्रदेश में फिर बढ़ी कोरोना की रफ्तार! एक दिन में मिले इतने नए मरीज

CG Corona Update: प्रदेश में फिर बढ़ी कोरोना की रफ्तार! एक दिन में मिले इतने नए मरीजCG Corona Update: Corona's speed increased again in the state! so many new patients found in one day

author-image
Bansal News
Corona Update: देश में कोविड-19 के 31,923 नए मामले आए सामने, जानिए संक्रमण से मौत का आंकड़ा..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के 38 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 10,05,094 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों के मुताबिक 13,563 लोगों की मौत हुई है। राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,914 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3,139 लोगों की मौत हुई है।

Advertisment

इस जिले में इतने मरीज
प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 38 नए सामने आए हैं जिसमें रायपुर से तीन, दुर्ग से आठ, बेमेतरा से पांच, महासमुंद से एक, बिलासपुर से चार, रायगढ़ से चार, कोरबा से चार, जाजंगीर-चांपा से दो, मुंगेली से एक, कोरिया से एक, दंतेवाड़ा से तीन, कांकेर से एक और बीजापुर से एक मामला है।

सबसे प्रभावित राज्यों में से एक था छत्तीसगढ़

बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में छत्तीसगढ़ काफी प्रभावित हुआ था। यहां रोजाना एक लाख से भी ज्यादा मरीज सामने आ रहे थे। दूसरी लहर में छत्तीसगढ़ में काफी हाहाकार मचा था। हालांकि सरकार ने कोरोना काल में काफी अस्थाई इंतजाम किए थे। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने स्टेडियम में अस्थाई अस्पताल बना दिया था। वहीं अब कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि होने के बाद सरकार की चिंता फिर से बढ़ गई है। हालांकि तीसरी लहर की भी लगातार चेतावनी दी जा रही है। इसी को लेकर सरकारें पूरी तैयारी कर रही हैं।

Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP covidtodaycases covid21MP News Hindi covid21 CG Corona Update covid21 covid19 coronavirusinchattisgarh coronavirus coronamamle corona virus corona update of chatissgarh corona chattisgarh corona cases chattisgarh CG news : Corona threat deepens again!
Advertisment
चैनल से जुड़ें