Advertisment

CG Corona Update: आज फिर बढ़े कोरोना के मामले, बीते 24 घंटों में मिले इतने संक्रमित

CG Corona Update: आज फिर बढ़े कोरोना के मामले, बीते 24 घंटों में मिले इतने संक्रमितCG Corona Update: Corona cases increased again today, so many infected found in last 24 hours

author-image
Bansal News
CG Corona Update: आज फिर बढ़े कोरोना के मामले, बीते 24 घंटों में मिले इतने संक्रमित

रायपुर। देशभर में कोरोना की दूसरी लहर ने जमकर तबाही मचाई है। दूसरी लहर की चपेट में आकर हजारों लोगों ने अपने परिवार तक को खो दिया है। वहीं छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार अभी थमने का नाम नहीं ले रही है। छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में लगातार अस्थिरता देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक कभी आंकड़े डराने वाले होते हैं। तो कभी आंकड़ों में तेजी से कमी देखने को मिलने लगती है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के 217 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 10,00,763 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक गुरूवार को संक्रमण 217 मामले सामले सामने आए हैं। जिसके बाद छत्तीसगढ़ में अब तक 10,00,546 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 9,84,015 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं। राज्य में 3,241 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,507 लोगों की मौत हुई है। राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,589 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3136 लोगों की मौत हुई है।

Advertisment

इन जिलों में इतने केस
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों में कोरोना के 217 मामले सामने आए हैं जिसमें इनमें रायपुर जिले से 11, दुर्ग से नौ, बालोद से दो, कबीरधाम से पांच, धमतरी से चार, बलौदाबाजार से 21, गरियाबंद से एक, बिलासपुर से 15, रायगढ़ से 12, कोरबा से तीन, जांजगीर चांपा से 38, मुंगेली से एक, गौरेला पेंड्रा मरवाही से चार, सरगुजा से चार, कोरिया से नौ, सूरजपुर से चार, जशपुर से 13, बस्तर से 15, कोंडागांव से पांच, दंतेवाड़ा से सात, सुकमा से 12, कांकेर से आठ, नारायणपुर से तीन और बीजापुर से नौ मामले हैं।

सरकार की पूरी तैयारी
प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार घट बढ़ रहे हैं। जिसको देखते हुए सरकार की चिंता फिर से बढ़ गई है। हालांकि तीसरी लहर की भी लगातार चेतावनी दी जा रही है। इसी को लेकर सरकार पूरी तैयारी कर रही हैं। छ्त्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सिनेशन तेजी से किया जा रहा है। रोजाना लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा रही है

Pradesh Breaking Hindibig breaking Number of corona infected patients increased again in Chhattisgarh today 3 patients died in the last 24 hours" MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya localupdate india Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP hindi covidtoday covid21MP News Hindi covid21 covid19 coronavirus coronadeath in cg coronacare corona19 corona virus corona update of chatissgarh corona update corona news corona in chattisgrah corona chattisgarhnews chattisgarh corona cases chattisgarh chatiisgrah CG news cg corona update Breaking News breaking breakin : Corona threat deepens again!
Advertisment
चैनल से जुड़ें