Advertisment

CG Corona Update: छत्तीसगढ़ से बड़ी राहत! कोरोना मामलों में आई कमी, बीते दिन मिले इतने नए मरीज

CG Corona Update: छत्तीसगढ़ से बड़ी राहत! कोरोना मामलों में आई कमी, बीते दिन मिले इतने नए मरीज CG Corona Update: Big relief from Chhattisgarh! Decrease in corona cases, so many new patients found in the last day

author-image
Bansal News
CG Corona Update: छत्तीसगढ़ से बड़ी राहत! कोरोना मामलों में आई कमी, बीते दिन मिले इतने नए मरीज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई दिनों बाद कोरोना मरीजों की संख्या में कमी देखी गई है। बीते 24 घंटे में यहां कोरोना के 13 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 10,05,242 हो गई है। वहीं बीते 24 घंटे में छह मरीज कोरोना से स्वस्थ्य होकर घर वापस लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश में संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 9,91,393 हो गई है। राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 285 है जबकि संक्रमण के कारण 13,564 लोगों की मौत हो चुकी है।

Advertisment

इस जिले में इतने मरीज
छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में कोरोना के 13 नए मामले सामने आए हैं जिसमें बिलासपुर जिले में सबसे ज्यादा तीन नए मामले दर्ज किए गए। दुर्ग जिले सहित 21 जिलों में कोई नया मामला सामने नहीं आया है जबकि रायपुर जिले में दो नए मरीज मिले हैं, जिसके बाद यहां कुल मामले 1,57,925 हो गए हैं।

सबसे प्रभावित राज्यों में से एक था छत्तीसगढ़
बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में छत्तीसगढ़ काफी प्रभावित हुआ था। यहां रोजाना एक लाख से भी ज्यादा मरीज सामने आ रहे थे। दूसरी लहर में छत्तीसगढ़ में काफी हाहाकार मचा था। हालांकि सरकार ने कोरोना काल में काफी अस्थाई इंतजाम किए थे। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने स्टेडियम में अस्थाई अस्पताल बना दिया था। वहीं अब कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि होने के बाद सरकार की चिंता फिर से बढ़ गई है। हालांकि तीसरी लहर की भी लगातार चेतावनी दी जा रही है। इसी को लेकर सरकारें पूरी तैयारी कर रही हैं।

Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP covidtodaycases covid21MP News Hindi covid21 CG Corona Update covid21 covid19 coronavirusinchattisgarh coronavirus coronamamle corona virus corona update of chatissgarh corona chattisgarh corona cases chattisgarh CG news : Corona threat deepens again!
Advertisment
चैनल से जुड़ें