Advertisment

CG Corona Update: दो दिन बाद फिर कम हुई कोरोना मरीजों की संख्या, बीते 24 घंटों में मिले इतने नए मरीज

author-image
Bansal News
CG Corona Update: दो दिन बाद फिर कम हुई कोरोना मरीजों की संख्या, बीते 24 घंटों में मिले इतने नए मरीज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में लगातार अस्थिरता देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक कभी आंकड़े डराने वाले होते हैं। तो कभी आंकड़ों में तेजी से कमी देखने को मिलने लगती है। प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना की रफ्तार में कमी देखी गई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 77 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद प्रदेश में कोरोना से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 10,03,614 हो गई है। प्रदेश में बीते 24 घंटों में 63 लोग कोरोना से स्वस्थ्य होकर घर वापस लौटे हैं। वहीं राज्य में आज कोरोना वायरस से संक्रमित किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 10,03,614 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 9,88,646 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, राज्य में 1,423 मरीज उपचाराधीन हैं। वहीं वायरस से अब तक 13,545 लोगों की मौत हुई है।
इन जिलों में सबसे ज्यादा मरीज
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों में कोरोना के 77 नए मामले सामने आए हैं जिसमें रायपुर जिले में दो, दुर्ग में चार, बालोद में दो, धमतरी में पांच, महासमुंद में एक, गरियाबंद में तीन, बिलासपुर में चार, रायगढ़ में पांच, कोरबा में चार, जांजगीर चांपा में छह, मुंगेली में एक, सरगुजा में एक, कोरिया में दो, बलरामपुर में एक, जशपुर में आठ, बस्तर में 11, कोंडागांव में तीन, दंतेवाड़ा में तीन, सुकमा में दो, कांकेर में तीन, नारायणपुर में एक और बीजापुर में पांच मामले मिले।
सरकार की पूरी तैयारी
प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार घट बढ़ रहे हैं। जिसको देखते हुए सरकार की चिंता फिर से बढ़ गई है। हालांकि तीसरी लहर की भी लगातार चेतावनी दी जा रही है। इसी को लेकर सरकार पूरी तैयारी कर रही हैं। छ्त्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सिनेशन तेजी से किया जा रहा है। रोजाना लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा रही है।

Advertisment
today 3 patients died in the last 24 hours" Second Dose Pradesh india no vaccination News Today Hindi News Madhya news in hindi News Hindi mp news hindi news hindi news headlines MP Samachar in Hindi Number of corona mp politics MP News in Hindi today MP news mp latest news MP Hindi MP Breaking News mp breaking madhya pradesh localupdate Madhya live MP Breaking infected patients increased In Hindi Today in hindi MP Live hindi news Hindi covidtoday hindi covin covid21 covid19 coronavirus coronadeath in cg coronacare corona21 Corona threat deepens again! breakin breaking corona19 corona virus corona vaccine corona update of chatissgarh corona update corona news corona in chattisgrah corona chattisgarh corona chattisgarh chatiisgrah Channel MP Hindi cg vaccination CG news cg corona update cases chattisgarhnews Breaking News again in Chhattisgarh
Advertisment
चैनल से जुड़ें