Advertisment

CG Corona Update: प्रदेश में दो दिन बाद फिर बढ़ा कोरोना का कहर! बीते रोज मिले इतने नए मरीज

CG Corona Update: प्रदेश में दो दिन बाद फिर बढ़ा कोरोना का कहर! बीते रोज मिले इतने नए मरीजCG Corona Update: After two days, the havoc of Corona increased again in the state! so many new patients found last day

author-image
Bansal News
CG Corona Update: प्रदेश में दो दिन बाद फिर बढ़ा कोरोना का कहर! बीते रोज मिले इतने नए मरीज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 26 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में मंगलवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वाले लोगों की कुल संख्या 10,05,295 हो गई है। राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आज 10 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 15 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की।

Advertisment

राज्य में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है। अधिकारियों ने बताया कि आज संक्रमण के 26 नए मामले आए हैं। इनमें रायपुर से छह, दुर्ग से एक, राजनांदगांव से एक, बेमेतरा से एक, गरियाबंद से एक, बिलासपुर से दो, जांजगीर—चांपा से एक, सूरजपुर से एक, बलरामपुर से एक, जशपुर से एक, कोंडागांव से एक, दंतेवाड़ा से एक और सुकमा से आठ मामले हैं।

छत्तीसगढ़ में अब तक 10,05,295 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 9,91,448 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 283 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,564 लोगों की मौत हुई है। राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,933 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3,139 लोगों की मौत हुई है।

Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP covidtodaycases covid21MP News Hindi covid21 CG Corona Update covid21 covid19 coronavirusinchattisgarh coronavirus coronamamle corona virus corona update of chatissgarh corona chattisgarh corona cases chattisgarh CG news : Corona threat deepens again!
Advertisment
चैनल से जुड़ें